वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, 12 ज्योतिर्लिंग और धार्मिक पर्यटन पर चर्चा

Ujjain, MP

बुधवार को उज्जैन में द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और आने वाले सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा करना है।

केंद्रीय मंत्री का संदेश

शेखावत ने बताया कि हज और उमरा के लिए कुल 2.80 करोड़ लोग जाते हैं। उन्होंने कहा, “यदि हम उज्जैन के आंकड़ों से तुलना करें तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। आने वाले समय में सॉफ्ट पावर हमारी ताकत बनेगी।”

उन्होंने तीर्थाटन और संत परंपरा को भारत के एकता का प्रतीक बताया और कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल संस्कृति बल्कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास पर किया जोर

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर और धार्मिक स्थलों के विकास को सराहते हुए कहा कि शहर की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

आध्यात्मिक गुरु का सुझाव

गौरांग दास ने कहा कि दुनिया के टॉप 10 आध्यात्मिक पर्यटन शहरों में अभी तक मध्यप्रदेश का कोई शहर शामिल नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उज्जैन को इस सूची में शामिल करने की इच्छा जताई।

सम्मेलन में प्रमुख सत्र

  • ज्योतिर्लिंग सर्किट – भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व और संरक्षण।

  • मंदिर अर्थव्यवस्थाएं – आस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था का संगम।

  • महाकाल का मंडल – उज्जैन की आध्यात्मिक शक्ति और शहरी विकास।

  • वेलनेस और आध्यात्मिकता – योग, आयुर्वेद और कल्याण।

  • डिजिटल आध्यात्मिकता 2.0 – एआई, वीआर और मोबाइल एप्स का प्रभाव।

सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधि और आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं। इस दौरान वीर दुर्गादास की छत्री के संरक्षण और विकास का भूमिपूजन भी किया गया।

धार्मिक शहरों में पर्यटन बढ़ावा

पीएचडीसीसीआई अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में 20% की वृद्धि हुई है और उज्जैन को टॉप 5 शहरों में शामिल करने का प्रयास जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, 12 ज्योतिर्लिंग और धार्मिक पर्यटन पर चर्चा

Ujjain, MP

सम्मेलन का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और आने वाले सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा करना है।

केंद्रीय मंत्री का संदेश

शेखावत ने बताया कि हज और उमरा के लिए कुल 2.80 करोड़ लोग जाते हैं। उन्होंने कहा, “यदि हम उज्जैन के आंकड़ों से तुलना करें तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। आने वाले समय में सॉफ्ट पावर हमारी ताकत बनेगी।”

उन्होंने तीर्थाटन और संत परंपरा को भारत के एकता का प्रतीक बताया और कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल संस्कृति बल्कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास पर किया जोर

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर और धार्मिक स्थलों के विकास को सराहते हुए कहा कि शहर की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

आध्यात्मिक गुरु का सुझाव

गौरांग दास ने कहा कि दुनिया के टॉप 10 आध्यात्मिक पर्यटन शहरों में अभी तक मध्यप्रदेश का कोई शहर शामिल नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उज्जैन को इस सूची में शामिल करने की इच्छा जताई।

सम्मेलन में प्रमुख सत्र

  • ज्योतिर्लिंग सर्किट – भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व और संरक्षण।

  • मंदिर अर्थव्यवस्थाएं – आस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था का संगम।

  • महाकाल का मंडल – उज्जैन की आध्यात्मिक शक्ति और शहरी विकास।

  • वेलनेस और आध्यात्मिकता – योग, आयुर्वेद और कल्याण।

  • डिजिटल आध्यात्मिकता 2.0 – एआई, वीआर और मोबाइल एप्स का प्रभाव।

सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधि और आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं। इस दौरान वीर दुर्गादास की छत्री के संरक्षण और विकास का भूमिपूजन भी किया गया।

धार्मिक शहरों में पर्यटन बढ़ावा

पीएचडीसीसीआई अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में 20% की वृद्धि हुई है और उज्जैन को टॉप 5 शहरों में शामिल करने का प्रयास जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/global-spiritual-tourism-conference-cm-and-union-minister-lit-the/article-31715

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.