भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा: चार्टर्ड बस ने पीछे से मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Sehore, MP

सीहोर ज़िले के आष्टा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब भोपाल-इंदौर हाईवे पर अरनिया गाजी जोड़ के पास दो बसें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में कुल आठ यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

 घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। इंदौर से भोपाल जा रही चौहान बस (MP 41 P 161) सवारियों को उतार रही थी, उसी दौरान पीछे से आ रही नाथद्वारा-बेस्ड चार्टर्ड बस (MP09 AM 6115) के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर चौहान बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार्टर्ड बस पलट गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव में दिखाई तत्परता
एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति को पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि अन्य छह से सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए आष्टा के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई लोग गहरे सदमे में हैं।

हाईवे पर जाम, पुलिस ने हटवाई बसें
हादसे की सूचना मिलते ही आष्टा और जावर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बसों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटवाया और ट्रैफिक सामान्य करने का प्रयास किया। एडिशनल एसपी सुनीता रावत के निर्देशन में पूरे मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा: चार्टर्ड बस ने पीछे से मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Sehore, MP

 घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। इंदौर से भोपाल जा रही चौहान बस (MP 41 P 161) सवारियों को उतार रही थी, उसी दौरान पीछे से आ रही नाथद्वारा-बेस्ड चार्टर्ड बस (MP09 AM 6115) के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर चौहान बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार्टर्ड बस पलट गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव में दिखाई तत्परता
एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति को पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि अन्य छह से सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए आष्टा के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई लोग गहरे सदमे में हैं।

हाईवे पर जाम, पुलिस ने हटवाई बसें
हादसे की सूचना मिलते ही आष्टा और जावर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बसों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटवाया और ट्रैफिक सामान्य करने का प्रयास किया। एडिशनल एसपी सुनीता रावत के निर्देशन में पूरे मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-accident-on-bhopal-indore-highway-chartered-bus-hit-eight-passengers/article-29666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.