नर्मदापुरम में कार और तूफान वाहन की टक्कर: 9 घायल, 6 की हालत गंभीर; झांसी से पचमढ़ी जा रहे थे पर्यटक

Narmadapuram, MP

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिपरिया स्टेट हाईवे पर सुमित्रा पब्लिक स्कूल के पास कार और तूफान गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घूमने जा रहे पर्यटक हुए हादसे का शिकार

माखननगर थाना प्रभारी हेमंत निशोद के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी पवन सोनी और नितिशा मिश्रा कार (UP 93 BD 0982) में सवार होकर पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही तूफान गाड़ी, जिसमें सेमरी हरचंद के शुभम अग्रवाल और भावना अग्रवाल सवार थे, से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तूफान वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा।

6 घायल नर्मदापुरम रेफर, बाकी का स्थानीय इलाज जारी

हादसे में झांसी और सेमरी हरचंद के कुल 9 लोग घायल हुए। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को माखननगर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी 3 लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

जांच में जुटी पुलिस, ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदापुरम में कार और तूफान वाहन की टक्कर: 9 घायल, 6 की हालत गंभीर; झांसी से पचमढ़ी जा रहे थे पर्यटक

Narmadapuram, MP

घूमने जा रहे पर्यटक हुए हादसे का शिकार

माखननगर थाना प्रभारी हेमंत निशोद के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी पवन सोनी और नितिशा मिश्रा कार (UP 93 BD 0982) में सवार होकर पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही तूफान गाड़ी, जिसमें सेमरी हरचंद के शुभम अग्रवाल और भावना अग्रवाल सवार थे, से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तूफान वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा।

6 घायल नर्मदापुरम रेफर, बाकी का स्थानीय इलाज जारी

हादसे में झांसी और सेमरी हरचंद के कुल 9 लोग घायल हुए। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को माखननगर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी 3 लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

जांच में जुटी पुलिस, ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/car-and-storm-vehicle-collision-in-narmadapuram-9-injured-6/article-26238

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.