सीएम की बड़ी बैठक आज, विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, NEET रिजल्ट पर हाईकोर्ट में बहस

Jagran Desk

On

मध्यप्रदेश में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरपूर रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बड़ी बैठक करने जा रहे हैं,

वहीं सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सुनवाई भी होगी। इसके अलावा NEET-UG परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट की अहम सुनवाई और कल इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है।

सीएम डॉ. मोहन यादव लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह की तैयारी को लेकर गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
शाम 7 बजे इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में देवी अहिल्या की जीवनगाथा पर आधारित नाटक का मंचन होगा। इसके बाद रात 9:30 बजे वे सराफा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे।

मंत्री विजय शाह के बयान पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आज सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के उस विवादित बयान को लेकर सुनवाई होगी, जो उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर दर्ज करने के आदेश को विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी को ‘अपमानजनक और अमर्यादित’ मानते हुए कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट का रुख आज इस मामले में अहम रहेगा।

इंदौर में कल ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 20 मई को इंदौर के राजबाड़ा पर पहली बार कैबिनेट बैठक होगी। इस दिन देवी अहिल्या की जयंती, उनकी विवाह वर्षगांठ और मल्हार राव होल्कर की पुण्यतिथि एक साथ पड़ रही है।
राज्य सरकार 19 से 31 मई तक सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला चला रही है। इंदौर में 19 मई को उनके जीवन पर लघु नाटिका का आयोजन और 31 मई को भोपाल में भव्य समापन समारोह प्रस्तावित है।

NEET-UG रिजल्ट पर हाईकोर्ट की सुनवाई आज

NEET UG परीक्षा को लेकर आज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दोबारा सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में परीक्षा परिणाम पर रोक लगाई गई थी।
दरअसल, परीक्षा के दौरान तेज हवा और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई थी, जिससे कई अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में कठिनाई आई। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

सीएम की बड़ी बैठक आज, विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, NEET रिजल्ट पर हाईकोर्ट में बहस

Jagran Desk

वहीं सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सुनवाई भी होगी। इसके अलावा NEET-UG परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट की अहम सुनवाई और कल इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है।

सीएम डॉ. मोहन यादव लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह की तैयारी को लेकर गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
शाम 7 बजे इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में देवी अहिल्या की जीवनगाथा पर आधारित नाटक का मंचन होगा। इसके बाद रात 9:30 बजे वे सराफा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे।

मंत्री विजय शाह के बयान पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आज सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के उस विवादित बयान को लेकर सुनवाई होगी, जो उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर दर्ज करने के आदेश को विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी को ‘अपमानजनक और अमर्यादित’ मानते हुए कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट का रुख आज इस मामले में अहम रहेगा।

इंदौर में कल ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 20 मई को इंदौर के राजबाड़ा पर पहली बार कैबिनेट बैठक होगी। इस दिन देवी अहिल्या की जयंती, उनकी विवाह वर्षगांठ और मल्हार राव होल्कर की पुण्यतिथि एक साथ पड़ रही है।
राज्य सरकार 19 से 31 मई तक सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला चला रही है। इंदौर में 19 मई को उनके जीवन पर लघु नाटिका का आयोजन और 31 मई को भोपाल में भव्य समापन समारोह प्रस्तावित है।

NEET-UG रिजल्ट पर हाईकोर्ट की सुनवाई आज

NEET UG परीक्षा को लेकर आज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दोबारा सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में परीक्षा परिणाम पर रोक लगाई गई थी।
दरअसल, परीक्षा के दौरान तेज हवा और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई थी, जिससे कई अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में कठिनाई आई। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cms-big-meeting-today-in-the-vijay-shah-case-hearing/article-21396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.