सागर में कॉलेज बस के ब्रेक फेल, कोतवाली थाने से टकराई; छात्रा और शिक्षिका घायल, बड़ा हादसा टला

Sagar, MP

शहर के व्यस्त तीनबत्ती-बड़ा बाजार मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब ज्ञानसागर कॉलेज की बस के ब्रेक फेल हो गए।

अनियंत्रित बस सीधे कोतवाली थाने की सीढ़ियों से टकरा गई, जिसमें एक छात्रा और एक शिक्षिका घायल हो गईं। बस में करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे।

घटना सुबह कॉलेज टाइम के दौरान हुई। एमपी 15 पीए 0485 नंबर की यह बस तीनबत्ती तिराहे से छात्रों को लेकर कॉलेज की ओर जा रही थी। तभी बड़े बाजार की ओर उतरते समय अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ने नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बस तेजी से फिसलती हुई कोतवाली थाने की सीढ़ियों से जा टकराई।

ट्रांसफार्मर से टकराने से बची, बड़ी दुर्घटना टली

जिस जगह बस रुकी, उसके बिल्कुल पास एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। अगर बस की दिशा थोड़ी भी बदलती, तो बिजली आपूर्ति में बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस थाने की सीढ़ियों से ही टकराकर रुक गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। घायल छात्रा और शिक्षिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने परिसर में खड़ा कर दिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस अब यह भी देख रही है कि कहीं इसमें तकनीकी गड़बड़ी के अलावा लापरवाही या मेंटेनेंस की कमी तो जिम्मेदार नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सागर में कॉलेज बस के ब्रेक फेल, कोतवाली थाने से टकराई; छात्रा और शिक्षिका घायल, बड़ा हादसा टला

Sagar, MP

अनियंत्रित बस सीधे कोतवाली थाने की सीढ़ियों से टकरा गई, जिसमें एक छात्रा और एक शिक्षिका घायल हो गईं। बस में करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे।

घटना सुबह कॉलेज टाइम के दौरान हुई। एमपी 15 पीए 0485 नंबर की यह बस तीनबत्ती तिराहे से छात्रों को लेकर कॉलेज की ओर जा रही थी। तभी बड़े बाजार की ओर उतरते समय अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ने नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बस तेजी से फिसलती हुई कोतवाली थाने की सीढ़ियों से जा टकराई।

ट्रांसफार्मर से टकराने से बची, बड़ी दुर्घटना टली

जिस जगह बस रुकी, उसके बिल्कुल पास एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। अगर बस की दिशा थोड़ी भी बदलती, तो बिजली आपूर्ति में बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस थाने की सीढ़ियों से ही टकराकर रुक गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। घायल छात्रा और शिक्षिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने परिसर में खड़ा कर दिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस अब यह भी देख रही है कि कहीं इसमें तकनीकी गड़बड़ी के अलावा लापरवाही या मेंटेनेंस की कमी तो जिम्मेदार नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/college-bus-brake-failed-in-sagar-collided-with-kotwali-police/article-29978

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.