जीतू पटवारी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज: 8 जुलाई को अशोकनगर थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देगी कांग्रेस

Bhopal, MP

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पार्टी ने 8 जुलाई को अशोकनगर थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देने की घोषणा की है।

इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दावा किया कि सरकार लोकतंत्र को दबाने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास कर रही है।

'संकटकाल जैसी व्यवस्था बना दी गई है' - मुकेश नायक

मुकेश नायक ने कहा कि अशोकनगर जिला प्रशासन ने जो कदम उठाए हैं, वे किसी आपातकालीन स्थिति जैसे प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहे और 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नायक बोले, "हम तो खुद गिरफ्तारी देने तैयार हैं, फिर यह दबाव क्यों?"

क्या है मामला?

अशोकनगर के गजराज लोधी नामक युवक ने भाजपा कार्यकर्ता पर मल खिलाने और मारपीट का आरोप लगाया था। 25 जून को युवक ने जीतू पटवारी से मिलकर अपनी आपबीती बताई थी। बाद में उसने पलटकर पटवारी पर शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाने का आरोप लगा दिया, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई।

जयवर्धन सिंह की चेतावनी के बाद आंदोलन का एलान

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यदि 7 जुलाई तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तो 8 जुलाई को कांग्रेस थाने में गिरफ्तारी देगी। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न बताते हुए आंदोलन को निर्णायक रूप देने की बात कही है।

'हमारे पास 2000 कार्यकर्ताओं के घर तैयार'

मुकेश नायक ने कहा कि अशोकनगर के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर "कांग्रेस का घर" लिख दिया है, जहां बाहर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रुकवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारी संरक्षण पर नहीं, संगठन की ताकत पर विश्वास करती है।

शांतिपूर्ण आंदोलन की परंपरा दोहराएगी कांग्रेस

नायक ने याद दिलाया कि अतीत में कांग्रेस ने एक दिन में 89 हजार लोगों की गिरफ्तारी दी थी, और कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित होगा।

निर्मला सप्रे की वायरल ऑडियो पर आपत्ति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने विधायक निर्मला सप्रे की वायरल ऑडियो का मुद्दा भी उठाया। डॉ. नायक ने कहा कि ऑडियो की भाषा अशोभनीय और आपराधिक है, जिसे सार्वजनिक तौर पर दोहराना भी संभव नहीं। उन्होंने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जीतू पटवारी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज: 8 जुलाई को अशोकनगर थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देगी कांग्रेस

Bhopal, MP

इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दावा किया कि सरकार लोकतंत्र को दबाने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास कर रही है।

'संकटकाल जैसी व्यवस्था बना दी गई है' - मुकेश नायक

मुकेश नायक ने कहा कि अशोकनगर जिला प्रशासन ने जो कदम उठाए हैं, वे किसी आपातकालीन स्थिति जैसे प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहे और 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नायक बोले, "हम तो खुद गिरफ्तारी देने तैयार हैं, फिर यह दबाव क्यों?"

क्या है मामला?

अशोकनगर के गजराज लोधी नामक युवक ने भाजपा कार्यकर्ता पर मल खिलाने और मारपीट का आरोप लगाया था। 25 जून को युवक ने जीतू पटवारी से मिलकर अपनी आपबीती बताई थी। बाद में उसने पलटकर पटवारी पर शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाने का आरोप लगा दिया, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई।

जयवर्धन सिंह की चेतावनी के बाद आंदोलन का एलान

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यदि 7 जुलाई तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तो 8 जुलाई को कांग्रेस थाने में गिरफ्तारी देगी। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न बताते हुए आंदोलन को निर्णायक रूप देने की बात कही है।

'हमारे पास 2000 कार्यकर्ताओं के घर तैयार'

मुकेश नायक ने कहा कि अशोकनगर के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर "कांग्रेस का घर" लिख दिया है, जहां बाहर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रुकवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारी संरक्षण पर नहीं, संगठन की ताकत पर विश्वास करती है।

शांतिपूर्ण आंदोलन की परंपरा दोहराएगी कांग्रेस

नायक ने याद दिलाया कि अतीत में कांग्रेस ने एक दिन में 89 हजार लोगों की गिरफ्तारी दी थी, और कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित होगा।

निर्मला सप्रे की वायरल ऑडियो पर आपत्ति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने विधायक निर्मला सप्रे की वायरल ऑडियो का मुद्दा भी उठाया। डॉ. नायक ने कहा कि ऑडियो की भाषा अशोभनीय और आपराधिक है, जिसे सार्वजनिक तौर पर दोहराना भी संभव नहीं। उन्होंने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-will-give-collective-arrest-in-ashoknagar-police-station-on/article-26707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.