- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दांत दर्द की दवा मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दी गलत दवाई, महिला की मौत
दांत दर्द की दवा मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दी गलत दवाई, महिला की मौत
Jhabua, MP
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दांत दर्द की दवा लेने गई महिला को मेडिकल स्टोर संचालक ने दूसरी दवा दे दी। दवा खाने के कुछ ही समय बाद महिला की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया और मेडिकल स्टोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, धरमपुरी की रहने वाली रेखा बाई झाबुआ के इंडिया मेडिकल स्टोर पर दांत दर्द की दवा लेने पहुंची थीं। लेकिन दुकानदार ने उन्हें दूसरी दवा थमा दी। घर पहुंचकर दवा लेने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और वे चल बसीं। परिजनों की शिकायत पर झाबुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद मेडिकल स्टोर को पुलिस ने सील कर दिया है। मृतका के परिजन न्याय की मांग करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए