4.80 करोड़ के सोने के साथ ड्राइवर फरार: गुजरात से इंदौर आए व्यापारी की कार होटल से हुई गायब

Indore, MP

गुजरात के एक ज्वेलरी व्यापारी के साथ बड़ा धोखा हो गया। उनका ड्राइवर, जो लगभग 4.80 करोड़ रुपए का सोना लेकर इंदौर आया था, होटल के बाहर से कार समेत फरार हो गया।

यह घटना करीब 12 दिन पुरानी है, लेकिन अब जाकर क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर मामले की तफ्तीश तेज की है।

अहमदाबाद निवासी धर्मेंद्र भाई, जो “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” के मालिक हैं, ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका ड्राइवर मसरू रबारी (निवासी बनासकांठा, गुजरात) सोना लेकर इंदौर आया था, जहां वह गंगवाल बस स्टैंड के पास होटल शिवानी के बाहर कार में रुका था।

इंदौर के व्यापारियों को जेवर दिखाने आए थे

धर्मेंद्र भाई के कर्मचारी सौरभ ने बताया कि 8 जुलाई को वे अहमदाबाद से जेवर लेकर इंदौर के लिए निकले थे। रास्ते में लुनावाड़ा, संतरामपुर और झाबुआ में माल दिखाने के बाद वे इंदौर पहुंचे। चूंकि गाड़ी में करोड़ों का माल था, इसलिए ड्राइवर को कार के पास ही रुकने को कहा गया।

सौरभ शेविंग कराने गया और ड्राइवर मौके से फरार

होटल में रुकने के दौरान कर्मचारी सौरभ थोड़ी देर के लिए शेविंग कराने चला गया। जब वापस लौटा तो देखा कि कार और ड्राइवर दोनों गायब थे। फोन करने पर ड्राइवर का मोबाइल बंद मिला। जब कई दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो व्यापारी ने खुद क्राइम ब्रांच का रुख किया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस, मिले अहम सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

4.80 करोड़ के सोने के साथ ड्राइवर फरार: गुजरात से इंदौर आए व्यापारी की कार होटल से हुई गायब

Indore, MP

यह घटना करीब 12 दिन पुरानी है, लेकिन अब जाकर क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर मामले की तफ्तीश तेज की है।

अहमदाबाद निवासी धर्मेंद्र भाई, जो “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” के मालिक हैं, ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका ड्राइवर मसरू रबारी (निवासी बनासकांठा, गुजरात) सोना लेकर इंदौर आया था, जहां वह गंगवाल बस स्टैंड के पास होटल शिवानी के बाहर कार में रुका था।

इंदौर के व्यापारियों को जेवर दिखाने आए थे

धर्मेंद्र भाई के कर्मचारी सौरभ ने बताया कि 8 जुलाई को वे अहमदाबाद से जेवर लेकर इंदौर के लिए निकले थे। रास्ते में लुनावाड़ा, संतरामपुर और झाबुआ में माल दिखाने के बाद वे इंदौर पहुंचे। चूंकि गाड़ी में करोड़ों का माल था, इसलिए ड्राइवर को कार के पास ही रुकने को कहा गया।

सौरभ शेविंग कराने गया और ड्राइवर मौके से फरार

होटल में रुकने के दौरान कर्मचारी सौरभ थोड़ी देर के लिए शेविंग कराने चला गया। जब वापस लौटा तो देखा कि कार और ड्राइवर दोनों गायब थे। फोन करने पर ड्राइवर का मोबाइल बंद मिला। जब कई दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो व्यापारी ने खुद क्राइम ब्रांच का रुख किया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस, मिले अहम सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/driver-absconding-with-480-crore-gold-a-businessman-who-came/article-28545

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.