"उसने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा": प्रेमिका से धोखा खाए क्लर्क दीपक का सुसाइड, 18 पेज के नोट में लगाए गंभीर आरोप

vidisha, MP

विदिशा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार ठकोरिया (35) ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि दीपक ने 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ते हुए अपनी मौत के लिए प्रेमिका सोनाली नामदेव और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

झूठे प्यार में फंसा, फिर छोड़ा अकेला
सुसाइड नोट के अनुसार, दीपक ने सोनाली पर झूठे प्रेम का नाटक कर उससे लगातार पैसे और महंगे सामान ऐंठने का आरोप लगाया है। नोट में उसने लिखा, "मैं जीना चाहता था, लेकिन सोनाली ने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा।" उसने यह भी बताया कि उसने सोनाली के परिवार के लिए सोना, चांदी, कैश, राशन, कपड़े, फ्रिज और अन्य वस्तुएं खरीदी थीं।

10 लाख से अधिक की उधारी का विवरण
दीपक ने नोट में 12 लोगों के नाम और उनसे ली गई कुल 10.68 लाख रुपये की उधारी का भी जिक्र किया है। उसने यह भी अपील की कि इन लोगों को दोषी न ठहराया जाए, लेकिन बहनों को ये पैसे वापस दिलाए जाएं।

बहनों का आरोप – "चौथा शिकार था हमारा भाई"
दीपक की बहनों का कहना है कि सोनाली पहले भी तीन युवकों को इसी तरह फंसा चुकी है। उन्होंने बताया कि दीपक सोनाली से शादी करना चाहता था और अपने खर्चे पर उसकी बहन की शादी तक करवाई थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, सोनाली ने शादी से इनकार कर दिया और धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दी।

दीपक की अंतिम बातें – “मैं थक गया हूं पैसे देकर…”
दीपक ने लिखा, “मैंने सच्चा प्यार किया, लेकिन बदले में सिर्फ धोखा और आर्थिक शोषण मिला। सोनाली और उसका परिवार मुझसे लगातार पैसे मांगते रहे। शादी का वादा सिर्फ एक बहाना था।”

बहन का दावा – सुसाइड नोट कई दिनों से लिख रहा था दीपक
दीपक की बहन सुनीता का मानना है कि यह लंबा सुसाइड नोट एक रात में नहीं लिखा जा सकता। वह काफी समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था, लेकिन कभी परिवार को इसकी भनक नहीं लगने दी।

पुलिस ने आरोपी सोनाली नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को केस का अहम सबूत माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

"उसने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा": प्रेमिका से धोखा खाए क्लर्क दीपक का सुसाइड, 18 पेज के नोट में लगाए गंभीर आरोप

vidisha, MP

 घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि दीपक ने 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ते हुए अपनी मौत के लिए प्रेमिका सोनाली नामदेव और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

झूठे प्यार में फंसा, फिर छोड़ा अकेला
सुसाइड नोट के अनुसार, दीपक ने सोनाली पर झूठे प्रेम का नाटक कर उससे लगातार पैसे और महंगे सामान ऐंठने का आरोप लगाया है। नोट में उसने लिखा, "मैं जीना चाहता था, लेकिन सोनाली ने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा।" उसने यह भी बताया कि उसने सोनाली के परिवार के लिए सोना, चांदी, कैश, राशन, कपड़े, फ्रिज और अन्य वस्तुएं खरीदी थीं।

10 लाख से अधिक की उधारी का विवरण
दीपक ने नोट में 12 लोगों के नाम और उनसे ली गई कुल 10.68 लाख रुपये की उधारी का भी जिक्र किया है। उसने यह भी अपील की कि इन लोगों को दोषी न ठहराया जाए, लेकिन बहनों को ये पैसे वापस दिलाए जाएं।

बहनों का आरोप – "चौथा शिकार था हमारा भाई"
दीपक की बहनों का कहना है कि सोनाली पहले भी तीन युवकों को इसी तरह फंसा चुकी है। उन्होंने बताया कि दीपक सोनाली से शादी करना चाहता था और अपने खर्चे पर उसकी बहन की शादी तक करवाई थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, सोनाली ने शादी से इनकार कर दिया और धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू कर दी।

दीपक की अंतिम बातें – “मैं थक गया हूं पैसे देकर…”
दीपक ने लिखा, “मैंने सच्चा प्यार किया, लेकिन बदले में सिर्फ धोखा और आर्थिक शोषण मिला। सोनाली और उसका परिवार मुझसे लगातार पैसे मांगते रहे। शादी का वादा सिर्फ एक बहाना था।”

बहन का दावा – सुसाइड नोट कई दिनों से लिख रहा था दीपक
दीपक की बहन सुनीता का मानना है कि यह लंबा सुसाइड नोट एक रात में नहीं लिखा जा सकता। वह काफी समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था, लेकिन कभी परिवार को इसकी भनक नहीं लगने दी।

पुलिस ने आरोपी सोनाली नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को केस का अहम सबूत माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/he-did-not-leave-me-worth-living-cheating-on-his/article-29670

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.