ट्रांसफॉर्मर नहीं तो चक्काजाम! श्योपुर-मुरैना हाईवे पर 20 गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश

Sheopur, MP

जिले के टर्राकला फाटक के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे श्योपुर-मुरैना हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 20 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों प्रभावित रहा।

तीन महीने से नहीं सुनी गई किसानों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तीन महीने पहले बिजली कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की थी, ताकि खेतों में सिंचाई का कार्य बिना बाधा जारी रह सके। ग्रामीण 1 जुलाई को कलेक्टर से भी मिले, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीण धर्मवीर रावत और ओमप्रकाश रावत ने बताया कि अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिए, कार्रवाई कुछ भी नहीं की। ऐसे में बार-बार उपेक्षा झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार सड़क पर उतरना पड़ा।

बिजली नहीं, तो सिंचाई नहीं – फसल संकट में

प्रदर्शन कर रहे संतोष शर्मा और दिनेश शर्मा जैसे किसानों ने बताया कि धान की बुआई का मौसम चल रहा है, और बिजली नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य पूरी तरह ठप है। यदि अब भी समय पर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए गए, तो फसल बर्बादी तय है

10 दिन में समाधान का वादा, तब जाकर खुला जाम

चक्काजाम की सूचना मिलते ही जेई सुरेंद्र मिश्रा और रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 10 दिन के भीतर ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रांसफॉर्मर नहीं तो चक्काजाम! श्योपुर-मुरैना हाईवे पर 20 गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश

Sheopur, MP

तीन महीने से नहीं सुनी गई किसानों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तीन महीने पहले बिजली कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की थी, ताकि खेतों में सिंचाई का कार्य बिना बाधा जारी रह सके। ग्रामीण 1 जुलाई को कलेक्टर से भी मिले, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीण धर्मवीर रावत और ओमप्रकाश रावत ने बताया कि अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिए, कार्रवाई कुछ भी नहीं की। ऐसे में बार-बार उपेक्षा झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार सड़क पर उतरना पड़ा।

बिजली नहीं, तो सिंचाई नहीं – फसल संकट में

प्रदर्शन कर रहे संतोष शर्मा और दिनेश शर्मा जैसे किसानों ने बताया कि धान की बुआई का मौसम चल रहा है, और बिजली नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य पूरी तरह ठप है। यदि अब भी समय पर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए गए, तो फसल बर्बादी तय है

10 दिन में समाधान का वादा, तब जाकर खुला जाम

चक्काजाम की सूचना मिलते ही जेई सुरेंद्र मिश्रा और रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 10 दिन के भीतर ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-not-a-transformer-then-the-villagers-of-20-villages/article-26252

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.