शिवपुरी में युवक की नदी में डूबने से मौत, शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों ने किया चक्काजाम

Shivpuri, MP

जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदोलीपुरा गांव में रविवार सुबह एक युवक की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद न शव वाहन आया, न एंबुलेंस, जिससे नाराज परिजनों ने शव को ऑटो में रखकर थाना पहुंचाया और फिर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

मामले ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

पुलिया पार करते वक्त फिसला, बहाव में बह गया युवक

मृतक की पहचान मुकेश शाक्य (40) पुत्र नकटू शाक्य के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 15, गोंदोलीपुरा का निवासी था। सुबह वह शौच के लिए निकला था, तभी पार्वती नदी की पुलिया पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। कुछ ही देर में उसकी डूबने से मौत हो गई।

प्रशासनिक संवेदनहीनता: दो घंटे तक नहीं पहुंचा शव वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन दो घंटे तक कोई शव वाहन या एंबुलेंस नहीं पहुंचा। मजबूरी में परिजनों ने शव को ऑटो में रखकर बैराड़ थाने पहुंचाया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया।

वर्षों से कर रहे पुल की मांग, प्रशासन बेखबर

ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे की एक बड़ी वजह पुल का न होना भी है। बारिश के दौरान इस पुलिया पर अक्सर हादसे होते हैं।

एसडीएम समझाते रहे, ग्रामीण अड़े रहे

मौके पर पहुंचे पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोगों की मांग थी कि जब तक कलेक्टर मौके पर नहीं आते, चक्काजाम खत्म नहीं होगा। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था और प्रशासनिक अमला लोगों को समझाने में लगा हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में युवक की नदी में डूबने से मौत, शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों ने किया चक्काजाम

Shivpuri, MP

मामले ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

पुलिया पार करते वक्त फिसला, बहाव में बह गया युवक

मृतक की पहचान मुकेश शाक्य (40) पुत्र नकटू शाक्य के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 15, गोंदोलीपुरा का निवासी था। सुबह वह शौच के लिए निकला था, तभी पार्वती नदी की पुलिया पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। कुछ ही देर में उसकी डूबने से मौत हो गई।

प्रशासनिक संवेदनहीनता: दो घंटे तक नहीं पहुंचा शव वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन दो घंटे तक कोई शव वाहन या एंबुलेंस नहीं पहुंचा। मजबूरी में परिजनों ने शव को ऑटो में रखकर बैराड़ थाने पहुंचाया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया।

वर्षों से कर रहे पुल की मांग, प्रशासन बेखबर

ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे की एक बड़ी वजह पुल का न होना भी है। बारिश के दौरान इस पुलिया पर अक्सर हादसे होते हैं।

एसडीएम समझाते रहे, ग्रामीण अड़े रहे

मौके पर पहुंचे पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोगों की मांग थी कि जब तक कलेक्टर मौके पर नहीं आते, चक्काजाम खत्म नहीं होगा। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था और प्रशासनिक अमला लोगों को समझाने में लगा हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/if-the-dead-body-was-not-found-due-to-drowning/article-26703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.