5 हजार छात्रों को मिलनी हैं साइकिल, एक माह से खुले में पड़ीं; डीईओ बोले- सूची मिलते ही करेंगे वितरण

Harda, MP

जिले में 6वीं और 9वीं कक्षा के लगभग 5 हजार विद्यार्थियों को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलें एक महीने से खुले आसमान के नीचे भीग रही हैं। महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 500 से अधिक साइकिलें लंबे समय से बारिश और धूप के बीच पड़ी हैं, जिससे इन पर जंग लगने और गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

इन साइकिलों का वितरण शिक्षा विभाग और ठेकेदार के बीच समन्वय की कमी के चलते अटका हुआ है। ये साइकिलें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित हैं, जिन्हें अब तक इंतजार करना पड़ रहा है।

डीईओ ने दी सफाई, बोले- जल्द मिलेगा समाधान

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डीएस रघुवंशी ने बताया कि सभी शासकीय स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। जैसे ही सूची प्राप्त होगी, साइकिलें संबंधित स्कूलों को भेज दी जाएंगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विद्यालय में भंडारण के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं, इसलिए साइकिलें फिलहाल खुले में रखी गई हैं।

ठेकेदार को दिए जाएंगे कवरिंग के निर्देश

बारिश से साइकिलों को बचाने के लिए डीईओ ने कहा कि ठेकेदार को उन्हें ढंकने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि साइकिलों की हालत खराब न हो। विभाग का कहना है कि जल्द ही कक्षा 9वीं के 3 हजार और 6वीं के 2 हजार छात्रों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में साइकिलें वितरित की जाएंगी।

छात्रों में मायूसी, सवालों में जिम्मेदारी

स्कूल खुलने के बाद भी जब छात्र-छात्राओं को साइकिलें नहीं मिलीं, तो अभिभावकों और छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ने लगी है। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि योजना होते हुए भी इसका लाभ समय पर क्यों नहीं मिल पा रहा?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

5 हजार छात्रों को मिलनी हैं साइकिल, एक माह से खुले में पड़ीं; डीईओ बोले- सूची मिलते ही करेंगे वितरण

Harda, MP

इन साइकिलों का वितरण शिक्षा विभाग और ठेकेदार के बीच समन्वय की कमी के चलते अटका हुआ है। ये साइकिलें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित हैं, जिन्हें अब तक इंतजार करना पड़ रहा है।

डीईओ ने दी सफाई, बोले- जल्द मिलेगा समाधान

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डीएस रघुवंशी ने बताया कि सभी शासकीय स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। जैसे ही सूची प्राप्त होगी, साइकिलें संबंधित स्कूलों को भेज दी जाएंगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विद्यालय में भंडारण के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं, इसलिए साइकिलें फिलहाल खुले में रखी गई हैं।

ठेकेदार को दिए जाएंगे कवरिंग के निर्देश

बारिश से साइकिलों को बचाने के लिए डीईओ ने कहा कि ठेकेदार को उन्हें ढंकने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि साइकिलों की हालत खराब न हो। विभाग का कहना है कि जल्द ही कक्षा 9वीं के 3 हजार और 6वीं के 2 हजार छात्रों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में साइकिलें वितरित की जाएंगी।

छात्रों में मायूसी, सवालों में जिम्मेदारी

स्कूल खुलने के बाद भी जब छात्र-छात्राओं को साइकिलें नहीं मिलीं, तो अभिभावकों और छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ने लगी है। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि योजना होते हुए भी इसका लाभ समय पर क्यों नहीं मिल पा रहा?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-harda-5-thousand-students-have-to-get-bicycles-soaked/article-26688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.