पन्ना में बाघ ने ग्रामीण पर किया हमला: भैंस खोजने जंगल गया था युवक, सिर और सीने में गंभीर चोटें, दमोह अस्पताल में भर्ती

Panna, MP

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में रविवार को एक बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना सिमरिया चौकी क्षेत्र के पटीकलां गांव की है, जहां 40 वर्षीय जेहर यादव अपनी लापता भैंस की तलाश में जंगल की ओर गया था।

इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर झपट्टा मारा।

हमले में जेहर के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसने झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।

झाड़ियों में छिपकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेहर ने बाघ के हमले के दौरान साहस दिखाया और झाड़ियों में छिप गया। उसके शोर मचाने से आसपास के लोग सतर्क हो गए, जिससे बाघ भाग गया और बड़ा हादसा टल गया।

भैंस पालन से चलता है परिवार

जेहर यादव अपने परिवार का भरण-पोषण पशुपालन और दूध बेचकर करते हैं। उनके घर में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। इस हमले से पूरा परिवार सदमे में है।

वन विभाग कर रहा जांच

हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की निगरानी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र बाघों की नियमित गतिविधि वाला क्षेत्र है। फिलहाल जेहर के बयान दर्ज किए गए हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।

वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की पहचान और मूवमेंट की निगरानी की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पन्ना में बाघ ने ग्रामीण पर किया हमला: भैंस खोजने जंगल गया था युवक, सिर और सीने में गंभीर चोटें, दमोह अस्पताल में भर्ती

Panna, MP

इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर झपट्टा मारा।

हमले में जेहर के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसने झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।

झाड़ियों में छिपकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेहर ने बाघ के हमले के दौरान साहस दिखाया और झाड़ियों में छिप गया। उसके शोर मचाने से आसपास के लोग सतर्क हो गए, जिससे बाघ भाग गया और बड़ा हादसा टल गया।

भैंस पालन से चलता है परिवार

जेहर यादव अपने परिवार का भरण-पोषण पशुपालन और दूध बेचकर करते हैं। उनके घर में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। इस हमले से पूरा परिवार सदमे में है।

वन विभाग कर रहा जांच

हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की निगरानी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र बाघों की नियमित गतिविधि वाला क्षेत्र है। फिलहाल जेहर के बयान दर्ज किए गए हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।

वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की पहचान और मूवमेंट की निगरानी की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-panna-the-tiger-attacked-the-villager-and-went-to/article-26686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.