राजपुर में जल संकट और टूटी सड़कों से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम, पार्षदों ने नगर परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा

Barwani, MP

जिले के राजपुर नगर में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से तंग आकर वार्ड 9 और 10 के निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद नानेश चौधरी और वार्ड 10 की पार्षद उषा चौधरी के नेतृत्व में नागरिकों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर विरोध जताया।

नल से जल योजना बनी परेशानी का कारण

विरोध का मुख्य कारण ‘नल से जल’ योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होना है। इन अधूरी खुदाई से रास्ते उबड़-खाबड़ हो गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही, क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति भी अत्यंत अनियमित है – छह-छह दिन तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा।

स्थानीय समस्याएं बनीं गंभीर

  • बालमुकुंद विहार कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी मुख्य वजह बंद नालियां और जर्जर जल निकासी व्यवस्था है।

  • पिछले छह दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे रात के समय राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • मोर्गुन गांव मार्ग पर ओम राठौड़ की दुकान के पास ट्रांसफार्मर खतरनाक स्थिति में पड़ा है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

प्रशासन पर लगे निष्क्रियता के आरोप

पार्षदों ने इन समस्याओं की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष शिखा अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पहले ही दे दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की नाराजगी तब और बढ़ गई जब सुधार कार्यों की बजाय अनदेखी की गई।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के भारी वाहनों (डंफरों) की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, क्योंकि गिट्टी ढोते हुए यह वाहन न सिर्फ सड़कों को और खराब कर रहे हैं बल्कि हादसों का कारण भी बनते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राजपुर में जल संकट और टूटी सड़कों से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम, पार्षदों ने नगर परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा

Barwani, MP

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद नानेश चौधरी और वार्ड 10 की पार्षद उषा चौधरी के नेतृत्व में नागरिकों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर विरोध जताया।

नल से जल योजना बनी परेशानी का कारण

विरोध का मुख्य कारण ‘नल से जल’ योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होना है। इन अधूरी खुदाई से रास्ते उबड़-खाबड़ हो गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही, क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति भी अत्यंत अनियमित है – छह-छह दिन तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा।

स्थानीय समस्याएं बनीं गंभीर

  • बालमुकुंद विहार कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी मुख्य वजह बंद नालियां और जर्जर जल निकासी व्यवस्था है।

  • पिछले छह दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे रात के समय राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • मोर्गुन गांव मार्ग पर ओम राठौड़ की दुकान के पास ट्रांसफार्मर खतरनाक स्थिति में पड़ा है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

प्रशासन पर लगे निष्क्रियता के आरोप

पार्षदों ने इन समस्याओं की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष शिखा अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पहले ही दे दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की नाराजगी तब और बढ़ गई जब सुधार कार्यों की बजाय अनदेखी की गई।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के भारी वाहनों (डंफरों) की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, क्योंकि गिट्टी ढोते हुए यह वाहन न सिर्फ सड़कों को और खराब कर रहे हैं बल्कि हादसों का कारण भी बनते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rajpur-people-troubled-by-water-crisis-and-broken-roads/article-26250

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.