बसंत पंचमी :उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण ने यहां सीखी थीं 64 कलाएं

Ujjain, MP

बसंत पंचमी के मौके पर उज्जैन में भगवान कृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार हुआ. आश्रम में भगवान की विशेष पूजा अर्चना हुई.

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध गुरु सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ. देशभर से श्रद्धालु अपने बच्चों को इस धार्मिक संस्कार में शामिल कराने पहुंचे. वहीं, महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती के दौरान उन्हें पीले वस्त्र धारण कराए गए और विशेष पूजन किया गया.

सांदीपनि आश्रम में हुआ पाटी पूजन
उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गुरु सांदीपनि आश्रम, जहां भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी. वहां विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत छोटे बच्चों से "श्री गणेशाय नमः" और "श्री सरस्वत्यै नमः" मंत्र लिखवाए गए. पं. रूपम व्यास ने बताया कि, ''यह संस्कार 16 प्रमुख संस्कारों में से एक है, जिसमें बच्चों को पहली बार शिक्षा ग्रहण करने की परंपरा सिखाई जाती है. आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया.''

भगवान श्रीकृष्ण ने सीखी थीं 64 कलाएं
पं. व्यास ने बताया कि, ''शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु सांदीपनि से 64 दिनों में 64 कलाएं सीखी थीं. इस दौरान उन्होंने कालगणना का भी अध्ययन किया. जिसके प्रतीक स्वरूप आज भी आश्रम में मौली (कलावा) रखी हुई है.'' बता दें कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भी सांदीपनि आश्रम में इसी तरह का आयोजन होता है, जिसमें नन्हें बच्चों को संस्कार और शिक्षा की दीक्षा दी जाती है.

SANDIPANI ASHRAM UJJAIN
भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में सीखी थीं 64 कलाएं 
 
महाकाल की भस्म आरती में विशेष श्रृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में श्री महाकालेश्वर भगवान को बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्र धारण करवाये गए और पीले बसंत के पुष्प अर्पित किये गये. साथ ही केसरिया भात व मिष्ठानों का भोग लगाया गया. सायं आरती में भगवान को पीले बसंत के पुष्पों के साथ-साथ फाग उत्सव के प्रारंभ में प्रतीकात्मक रूप से गुलाल भी अर्पित किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बसंत पंचमी :उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण ने यहां सीखी थीं 64 कलाएं

Ujjain, MP

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध गुरु सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ. देशभर से श्रद्धालु अपने बच्चों को इस धार्मिक संस्कार में शामिल कराने पहुंचे. वहीं, महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती के दौरान उन्हें पीले वस्त्र धारण कराए गए और विशेष पूजन किया गया.

सांदीपनि आश्रम में हुआ पाटी पूजन
उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गुरु सांदीपनि आश्रम, जहां भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी. वहां विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत छोटे बच्चों से "श्री गणेशाय नमः" और "श्री सरस्वत्यै नमः" मंत्र लिखवाए गए. पं. रूपम व्यास ने बताया कि, ''यह संस्कार 16 प्रमुख संस्कारों में से एक है, जिसमें बच्चों को पहली बार शिक्षा ग्रहण करने की परंपरा सिखाई जाती है. आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया.''

भगवान श्रीकृष्ण ने सीखी थीं 64 कलाएं
पं. व्यास ने बताया कि, ''शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु सांदीपनि से 64 दिनों में 64 कलाएं सीखी थीं. इस दौरान उन्होंने कालगणना का भी अध्ययन किया. जिसके प्रतीक स्वरूप आज भी आश्रम में मौली (कलावा) रखी हुई है.'' बता दें कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भी सांदीपनि आश्रम में इसी तरह का आयोजन होता है, जिसमें नन्हें बच्चों को संस्कार और शिक्षा की दीक्षा दी जाती है.

SANDIPANI ASHRAM UJJAIN
भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में सीखी थीं 64 कलाएं 
 
महाकाल की भस्म आरती में विशेष श्रृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में श्री महाकालेश्वर भगवान को बसंत पंचमी के अवसर पर पीले वस्त्र धारण करवाये गए और पीले बसंत के पुष्प अर्पित किये गये. साथ ही केसरिया भात व मिष्ठानों का भोग लगाया गया. सायं आरती में भगवान को पीले बसंत के पुष्पों के साथ-साथ फाग उत्सव के प्रारंभ में प्रतीकात्मक रूप से गुलाल भी अर्पित किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lord-krishna-learned-64-arts-here/article-9336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.