MP BJP को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल ने ली कमान, बोले- हमारी पार्टी में अनुशासन है

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध रूप से पार्टी की कमान सौंपी गई।

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर औपचारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा का झंडा सौंपा और भावुक होते हुए सभी कार्यकर्ताओं से क्षमा भी मांगी।

खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दी चुनावी चुनौती

प्रदेश अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा—

"हमारी पार्टी में अनुशासन है, इतने बड़े चुनाव भी एकमत से पूरे हो जाते हैं। मैं कांग्रेस से कहता हूं, हमारे जैसे प्रदेश स्तर का चुनाव नहीं, केवल वार्ड का ही ऐसा चुनाव करवा कर दिखाएं, हम उनका सम्मान करेंगे।"

खंडेलवाल के इस बयान को भाजपा के आंतरिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

वीडी शर्मा का भावुक विदाई संदेश

पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झंडा सौंपते हुए कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए कहा—

"मेरे कार्यकाल में यदि किसी को मेरे व्यवहार से आघात पहुंचा हो, तो मैं माफी चाहता हूं।"
उन्होंने कहा कि 41 लाख कार्यकर्ताओं की टीम भावना ने संगठन को मजबूत बनाया।

भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, जगदीश देवड़ा जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सभी ने खंडेलवाल को बधाई दी और पार्टी के भविष्य को लेकर आशा जताई।

मालवा-निमाड़ का संगठन पर फिर दबदबा

खंडेलवाल मध्य क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर मालवा-निमाड़ का वर्चस्व पहले से ही रहा है।
भाजपा के पहले अध्यक्ष सुंदरलाल पटवा भी इसी क्षेत्र से थे। अब तक 8 बार इसी क्षेत्र से नेता प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP BJP को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल ने ली कमान, बोले- हमारी पार्टी में अनुशासन है

Bhopal, MP

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर औपचारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा का झंडा सौंपा और भावुक होते हुए सभी कार्यकर्ताओं से क्षमा भी मांगी।

खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दी चुनावी चुनौती

प्रदेश अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा—

"हमारी पार्टी में अनुशासन है, इतने बड़े चुनाव भी एकमत से पूरे हो जाते हैं। मैं कांग्रेस से कहता हूं, हमारे जैसे प्रदेश स्तर का चुनाव नहीं, केवल वार्ड का ही ऐसा चुनाव करवा कर दिखाएं, हम उनका सम्मान करेंगे।"

खंडेलवाल के इस बयान को भाजपा के आंतरिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

वीडी शर्मा का भावुक विदाई संदेश

पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झंडा सौंपते हुए कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए कहा—

"मेरे कार्यकाल में यदि किसी को मेरे व्यवहार से आघात पहुंचा हो, तो मैं माफी चाहता हूं।"
उन्होंने कहा कि 41 लाख कार्यकर्ताओं की टीम भावना ने संगठन को मजबूत बनाया।

भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, जगदीश देवड़ा जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सभी ने खंडेलवाल को बधाई दी और पार्टी के भविष्य को लेकर आशा जताई।

मालवा-निमाड़ का संगठन पर फिर दबदबा

खंडेलवाल मध्य क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर मालवा-निमाड़ का वर्चस्व पहले से ही रहा है।
भाजपा के पहले अध्यक्ष सुंदरलाल पटवा भी इसी क्षेत्र से थे। अब तक 8 बार इसी क्षेत्र से नेता प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-bjp-got-the-new-president-hemant-khandelwal-said-that/article-26244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.