MP में बनेंगे दो मेट्रोपॉलिटन सिटी क्षेत्र, CM मोहन यादव ने विकास के दिए निर्देश

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के गठन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए योजनाओं को तेजी से अमल में लाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्रीय समन्वित विकास को गति मिल सके।
प्रस्तावित दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  1. इंदौर-उज्जैन-देवास-धार क्षेत्र

  2. भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) क्षेत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों के लिए व्यापक कार्य योजनाएं तैयार कर उन्हें जल्द क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास प्राधिकरणों की प्रबंधन क्षमता को मजबूत किया जाए और वित्तीय संसाधनों का बेहतर नियोजन किया जाए।

बैठक में शहरी आधारभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस दिया गया। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और बिजली आपूर्ति को समन्वित ढंग से विकसित किया जाए, ताकि इन क्षेत्रों का समुचित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य सरकार की इस पहल को प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इससे केवल शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं विकसित होंगी, बल्कि निवेश और रोजगार के भी नए अवसर सृजित होंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

MP में बनेंगे दो मेट्रोपॉलिटन सिटी क्षेत्र, CM मोहन यादव ने विकास के दिए निर्देश

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्रीय समन्वित विकास को गति मिल सके।
प्रस्तावित दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  1. इंदौर-उज्जैन-देवास-धार क्षेत्र

  2. भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) क्षेत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों के लिए व्यापक कार्य योजनाएं तैयार कर उन्हें जल्द क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास प्राधिकरणों की प्रबंधन क्षमता को मजबूत किया जाए और वित्तीय संसाधनों का बेहतर नियोजन किया जाए।

बैठक में शहरी आधारभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस दिया गया। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और बिजली आपूर्ति को समन्वित ढंग से विकसित किया जाए, ताकि इन क्षेत्रों का समुचित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य सरकार की इस पहल को प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इससे केवल शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं विकसित होंगी, बल्कि निवेश और रोजगार के भी नए अवसर सृजित होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-metropolitan-city-area-cm-mohan-yadav-will-be-given/article-21275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.