इंदौर में पूजा से पहले काल ने लिया ज्योतिषी को: कमल पुष्प तोड़ने तालाब में उतरे, गहरे पानी में डूबने से मौत

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। देवी की पूजा के लिए कमल पुष्प अर्पण करने तालाब में उतरे एक ज्योतिषी की डूबने से मौत हो गई। यह घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र की है, जहां उज्जैन निवासी वैभव जोशी (45 वर्ष) की जीवनलीला अचानक समाप्त हो गई।

 जानकारी के मुताबिक, वैभव जोशी देवी की पूजा में उपयोग के लिए कमल के फूल लेने तालाब में उतरे थे। उन्होंने अपने साथियों से यह कहकर तालाब में प्रवेश किया कि वह फूल लेकर तुरंत लौट आएंगे। लेकिन कुछ ही देर बाद वे गहरे पानी और दलदल में फंस गए।

साथ मौजूद दोस्तों ने जब देखा कि वे पानी से बाहर नहीं आए, तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूजा के पूर्व ही आ गया काल
इस घटना ने न केवल उनके परिजनों को, बल्कि उनके अनुयायियों और जान-पहचान वालों को गहरा आघात पहुंचाया है। वैभव जोशी उज्जैन के निवासी थे और लंबे समय से ज्योतिष और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि वे एक विशेष पूजा के लिए कमल पुष्प लेने इंदौर आए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब का वह हिस्सा काफी गहरा है और दलदली जमीन के कारण अक्सर जानलेवा बन जाता है।

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में पूजा से पहले काल ने लिया ज्योतिषी को: कमल पुष्प तोड़ने तालाब में उतरे, गहरे पानी में डूबने से मौत

Ujjain, MP

 जानकारी के मुताबिक, वैभव जोशी देवी की पूजा में उपयोग के लिए कमल के फूल लेने तालाब में उतरे थे। उन्होंने अपने साथियों से यह कहकर तालाब में प्रवेश किया कि वह फूल लेकर तुरंत लौट आएंगे। लेकिन कुछ ही देर बाद वे गहरे पानी और दलदल में फंस गए।

साथ मौजूद दोस्तों ने जब देखा कि वे पानी से बाहर नहीं आए, तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूजा के पूर्व ही आ गया काल
इस घटना ने न केवल उनके परिजनों को, बल्कि उनके अनुयायियों और जान-पहचान वालों को गहरा आघात पहुंचाया है। वैभव जोशी उज्जैन के निवासी थे और लंबे समय से ज्योतिष और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि वे एक विशेष पूजा के लिए कमल पुष्प लेने इंदौर आए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब का वह हिस्सा काफी गहरा है और दलदली जमीन के कारण अक्सर जानलेवा बन जाता है।

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/prior-to-worship-in-indore-kaal-took-the-astrologer-to/article-26779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.