- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- डबल मर्डर से फैली सनसनी: सिवनी में दो युवकों की चाकू से निर्मम हत्या
डबल मर्डर से फैली सनसनी: सिवनी में दो युवकों की चाकू से निर्मम हत्या
Seoni, MP
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक गंभीर घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। पुराने विवाद के चलते बीती रात केवलारी नगर में दो युवकों की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को तनावग्रस्त कर दिया है।
हत्या का शिकार हुए युवकों की पहचान परासपानी निवासी भूपेश बघेल और अमन बघेल के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों ने केवलारी निवासी कमल ठाकुर और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में फूंक उठे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने केवलारी बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब दुकान में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण होने के बावजूद पुलिस ने नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपी फरार हैं। घटना की जांच चल रही है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए