सेंट्रल जेल में रची साजिश, बाहर आकर रचा फर्जी गोलीकांड: ग्वालियर में गैंगस्टर की प्लानिंग तीन सबूतों के आगे ध्वस्त

Gwalior, MP

ग्वालियर में एक और फर्जी गोलीकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी पटकथा सेंट्रल जेल के भीतर ही लिखी गई थी।

हत्या के प्रयास में जेल में बंद गैंगस्टर सचिन फागुना ने जमानत पर छूटते ही अपने पुराने दुश्मनों को फंसाने के लिए एक फर्जी हमले की योजना रची और उसे अंजाम भी दिया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तीन अहम सबूतों ने उसकी पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।

मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से खुला राज
पुलिस को 26 जून की रात उटीला थाना क्षेत्र में एक युवक बृजेश परिहार को गोली मारने की सूचना मिली। गंभीर घायल दिखाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जांच में पता चला कि घायल, गवाह और आरोपी – तीनों एक ही साजिश में शामिल थे।

मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, घटना के समय बृजेश और मनोज गुर्जर की लोकेशन सचिन फागुना के पास ही पाई गई। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में भी गोली लगने की बात संदिग्ध लगी। इन सबके बाद पुलिस ने खुद को पीड़ित बता रहे बृजेश और उसके साथी मनोज को आरोपी बना लिया।

जेल में तैयार हुई पटकथा, बाहर आकर किया फर्जी हमला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सचिन फागुना ने जेल में रहते हुए ही दीपू जाटव, करुआ जाटव, विनोद और लखन को फंसाने की योजना बना ली थी। जमानत पर छूटने के सात दिन के भीतर उसने इस योजना को अंजाम दिया। खुद बृजेश को गोली मारी, फिर उसी के मोबाइल से डायल-100 पर कॉल कर झूठा केस दर्ज कराया गया।

पुलिस कर रही जमानत रद्द कराने की तैयारी
फिलहाल सचिन फागुना फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। साथ ही उसकी जमानत निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं होती, तो कई निर्दोष लोग झूठे केस में फंस जाते।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सेंट्रल जेल में रची साजिश, बाहर आकर रचा फर्जी गोलीकांड: ग्वालियर में गैंगस्टर की प्लानिंग तीन सबूतों के आगे ध्वस्त

Gwalior, MP

हत्या के प्रयास में जेल में बंद गैंगस्टर सचिन फागुना ने जमानत पर छूटते ही अपने पुराने दुश्मनों को फंसाने के लिए एक फर्जी हमले की योजना रची और उसे अंजाम भी दिया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तीन अहम सबूतों ने उसकी पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।

मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से खुला राज
पुलिस को 26 जून की रात उटीला थाना क्षेत्र में एक युवक बृजेश परिहार को गोली मारने की सूचना मिली। गंभीर घायल दिखाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जांच में पता चला कि घायल, गवाह और आरोपी – तीनों एक ही साजिश में शामिल थे।

मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, घटना के समय बृजेश और मनोज गुर्जर की लोकेशन सचिन फागुना के पास ही पाई गई। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में भी गोली लगने की बात संदिग्ध लगी। इन सबके बाद पुलिस ने खुद को पीड़ित बता रहे बृजेश और उसके साथी मनोज को आरोपी बना लिया।

जेल में तैयार हुई पटकथा, बाहर आकर किया फर्जी हमला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सचिन फागुना ने जेल में रहते हुए ही दीपू जाटव, करुआ जाटव, विनोद और लखन को फंसाने की योजना बना ली थी। जमानत पर छूटने के सात दिन के भीतर उसने इस योजना को अंजाम दिया। खुद बृजेश को गोली मारी, फिर उसी के मोबाइल से डायल-100 पर कॉल कर झूठा केस दर्ज कराया गया।

पुलिस कर रही जमानत रद्द कराने की तैयारी
फिलहाल सचिन फागुना फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। साथ ही उसकी जमानत निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं होती, तो कई निर्दोष लोग झूठे केस में फंस जाते।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-conspiracy-hatched-in-central-jail-came-out-and-fake/article-26211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.