जबलपुर में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का पर्दाफाश: किराए के मकान में चलता था गोरखधंधा, 18 लाख के जाली नोट जब्त

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़े नकली नोट गिरोह का खुलासा हुआ है, जो राज्यभर में जाली नोटों का नेटवर्क फैला रहा था। पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 18 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं और अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है।

किराए के मकान में चलता था नकली नोटों का अड्डा

मुख्य आरोपी ऋतुराज विश्वकर्मा किराए के मकान में बैठकर नकली नोटों की छपाई कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, कटर और व्हाइट A4 पेपर सहित 1.94 लाख के जाली नोट बरामद किए। यह गिरोह 500-500 रुपये के नोटों की हूबहू कॉपी बनाकर उन्हें बाजार में चलाने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा

हनुमानताल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट चला रहा है। इसी आधार पर रवि दाहिया (55) को मदार टेकरी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 2.94 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि ये नोट ऋतुराज ने उसे दिए थे, जिसकी एवज में उसे असली 30 हजार रुपये देने थे।

3 लाख के बदले 12 लाख के नकली नोट

गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि ऋतुराज 3 लाख असली नोट के बदले 12 लाख नकली नोट देता था। उसने मंडला निवासी संतोष श्रीवास्तव और अजय नवेरिया को 12 लाख के नकली नोट दिए थे। पुलिस ने अजय के पास से 10 लाख और शहपुरा निवासी जमना प्रसाद पटेल के पास से 3 लाख के जाली नोट बरामद किए।

कम शिक्षित इलाकों को बनाया निशाना

गिरोह ने नकली नोटों को चलाने के लिए ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को निशाना बनाया, जहां नकली नोट पहचानना आम लोगों के लिए कठिन होता है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का मकसद पूरे मध्यप्रदेश में नेटवर्क फैलाना था।

दिन में नौकरी, रात में नकली नोटों की छपाई

ऋतुराज दिन में प्राइवेट नौकरी के बहाने घर से निकलता और रात में छिपकर नकली नोट तैयार करता था। वह नोटों की हूबहू डिजाइन बनाकर, प्रिंटर से दोनों ओर छपाई करता और फिर सिल्वर लाइन खींचकर असली जैसा दिखाने की कोशिश करता।

अब तक की बरामदगी और कार्रवाई

  • नकली नोट: ₹18 लाख

  • गिरफ्तार आरोपी: 7

  • मुख्य आरोपी: ऋतुराज विश्वकर्मा

  • फरार आरोपी: राकेश तिवारी

  • बरामद उपकरण: लैपटॉप, कलर प्रिंटर, पेपर, कटर

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जबलपुर एसपी के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा नकली नोट मामला हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का पर्दाफाश: किराए के मकान में चलता था गोरखधंधा, 18 लाख के जाली नोट जब्त

Jabalpur, MP

किराए के मकान में चलता था नकली नोटों का अड्डा

मुख्य आरोपी ऋतुराज विश्वकर्मा किराए के मकान में बैठकर नकली नोटों की छपाई कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, कटर और व्हाइट A4 पेपर सहित 1.94 लाख के जाली नोट बरामद किए। यह गिरोह 500-500 रुपये के नोटों की हूबहू कॉपी बनाकर उन्हें बाजार में चलाने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा

हनुमानताल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट चला रहा है। इसी आधार पर रवि दाहिया (55) को मदार टेकरी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 2.94 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि ये नोट ऋतुराज ने उसे दिए थे, जिसकी एवज में उसे असली 30 हजार रुपये देने थे।

3 लाख के बदले 12 लाख के नकली नोट

गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि ऋतुराज 3 लाख असली नोट के बदले 12 लाख नकली नोट देता था। उसने मंडला निवासी संतोष श्रीवास्तव और अजय नवेरिया को 12 लाख के नकली नोट दिए थे। पुलिस ने अजय के पास से 10 लाख और शहपुरा निवासी जमना प्रसाद पटेल के पास से 3 लाख के जाली नोट बरामद किए।

कम शिक्षित इलाकों को बनाया निशाना

गिरोह ने नकली नोटों को चलाने के लिए ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को निशाना बनाया, जहां नकली नोट पहचानना आम लोगों के लिए कठिन होता है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का मकसद पूरे मध्यप्रदेश में नेटवर्क फैलाना था।

दिन में नौकरी, रात में नकली नोटों की छपाई

ऋतुराज दिन में प्राइवेट नौकरी के बहाने घर से निकलता और रात में छिपकर नकली नोट तैयार करता था। वह नोटों की हूबहू डिजाइन बनाकर, प्रिंटर से दोनों ओर छपाई करता और फिर सिल्वर लाइन खींचकर असली जैसा दिखाने की कोशिश करता।

अब तक की बरामदगी और कार्रवाई

  • नकली नोट: ₹18 लाख

  • गिरफ्तार आरोपी: 7

  • मुख्य आरोपी: ऋतुराज विश्वकर्मा

  • फरार आरोपी: राकेश तिवारी

  • बरामद उपकरण: लैपटॉप, कलर प्रिंटर, पेपर, कटर

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जबलपुर एसपी के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा नकली नोट मामला हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-factory-of-fake-currency-printing-factory-in-jabalpur-used/article-25044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.