"आई लव यू" लिखकर लिव-इन पार्टनर की हत्या, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

vidisha, MP

जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु विंग में बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर बच्चे की अदला-बदली का गंभीर आरोप लगा दिया।

मृत नवजात को देखकर परिजनों को संदेह हुआ कि यह उनका बच्चा नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मुरैना गांव निवासी प्रमोद की पत्नी सिमरन ने चार दिन पहले जिला अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात की तबीयत नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना दी कि बच्चे की मृत्यु हो गई है। परंतु जब परिजनों ने शव देखा तो उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और संदेह जताया कि यह उनका बच्चा नहीं है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक महिला के पास जो जीवित नवजात था, वह उनका लग रहा था। इसी आधार पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और नवजात की अदला-बदली का आरोप लगाया। पुलिस ने मृत नवजात के पिता प्रमोद को सिटी कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

यह घटना तब और गंभीर हो जाती है जब यह सामने आता है कि मुरैना जिला अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड पहले भी विवादों में रह चुका है। नवजातों की अदला-बदली और अवैध वसूली के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"आई लव यू" लिखकर लिव-इन पार्टनर की हत्या, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

vidisha, MP

मृत नवजात को देखकर परिजनों को संदेह हुआ कि यह उनका बच्चा नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मुरैना गांव निवासी प्रमोद की पत्नी सिमरन ने चार दिन पहले जिला अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात की तबीयत नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना दी कि बच्चे की मृत्यु हो गई है। परंतु जब परिजनों ने शव देखा तो उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और संदेह जताया कि यह उनका बच्चा नहीं है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक महिला के पास जो जीवित नवजात था, वह उनका लग रहा था। इसी आधार पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और नवजात की अदला-बदली का आरोप लगाया। पुलिस ने मृत नवजात के पिता प्रमोद को सिटी कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

यह घटना तब और गंभीर हो जाती है जब यह सामने आता है कि मुरैना जिला अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड पहले भी विवादों में रह चुका है। नवजातों की अदला-बदली और अवैध वसूली के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-murder-of-a-live-in-partner-by-writing-i-love/article-28549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.