- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कम सुनाई देने के कारण महिला की मालगाड़ी से टक्कर में मौत, पति के साथ लौट रही थी घर
कम सुनाई देने के कारण महिला की मालगाड़ी से टक्कर में मौत, पति के साथ लौट रही थी घर
Ashoknagar, MP
जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। बुड़ेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली कंचनबाई लोधी अपने पति सिरनाम सिंह के साथ घर लौट रही थीं, तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय वह एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दंपति अशोकनगर में किसी काम से आए थे और लौटते समय पठार मोहल्ले में एक बाइक सवार से उतरकर पैदल पछाड़ीखेड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं से उन्हें बस पकड़कर अपने गांव वापस जाना था।
रेलवे ट्रैक पार करते समय कंचनबाई आगे थीं और उनके पति पीछे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला को सुनाई कम देता था, जिस कारण वह ट्रैक पर आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज देकर सावधान भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची। शव को स्ट्रेचर की सहायता से अस्पताल ले जाया गया और परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए दुखद है, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत की भी याद दिलाती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए