झंडे के नीचे मिला युवक का कटा सिर, पास ही पड़ा मिला धड़: टीकमगढ़ में नरबलि की आशंका

Tikamgarh, MP

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार को एक सनसनीखेज और रहस्यमय हत्या का मामला सामने आया है। जिले के विजयपुर गांव में एक युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कटा हुआ सिर एक चबूतरे पर लगे झंडे के नीचे रखा मिला, जिससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

सिर और धड़ अलग-अलग मिले, ग्रामीणों में दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही चंदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। जतारा SDOP अभिषेक गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान अखिलेश कुशवाहा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

नरबलि की आशंका: झंडे के नीचे रखा मिला सिर

पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, कटा हुआ सिर एक चबूतरे जैसी संरचना पर रखा था, जहां झंडा लगा हुआ था। झंडे और धार्मिक प्रतीकों की मौजूदगी को देखकर नरबलि की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पिता की मौत के कुछ घंटे बाद मिली बेटे की लाश

घटना के एक और दर्दनाक पहलू में यह सामने आया है कि मृतक अखिलेश के पिता गोला कुशवाहा, जो कैंसर से पीड़ित थे, का निधन रविवार सुबह 4 बजे ही हुआ था। कुछ ही घंटों बाद बेटे का कटा शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजनों के अनुसार, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मां मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

गांववालों ने खेत के रास्ते देखा शव, सूचना दी

स्थानीय ग्रामीण नंदराम ने बताया कि वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में शव देखा। डर के मारे वह पास नहीं गए और गांव लौटकर गया प्रसाद नेता को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस जुटी है जांच में, हत्या की कई आशंकाएं

पुलिस इस मामले में हत्या, तांत्रिक क्रिया, पारिवारिक विवाद या मानसिक विकृति जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ और तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

झंडे के नीचे मिला युवक का कटा सिर, पास ही पड़ा मिला धड़: टीकमगढ़ में नरबलि की आशंका

Tikamgarh, MP

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कटा हुआ सिर एक चबूतरे पर लगे झंडे के नीचे रखा मिला, जिससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

सिर और धड़ अलग-अलग मिले, ग्रामीणों में दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही चंदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। जतारा SDOP अभिषेक गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान अखिलेश कुशवाहा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

नरबलि की आशंका: झंडे के नीचे रखा मिला सिर

पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, कटा हुआ सिर एक चबूतरे जैसी संरचना पर रखा था, जहां झंडा लगा हुआ था। झंडे और धार्मिक प्रतीकों की मौजूदगी को देखकर नरबलि की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पिता की मौत के कुछ घंटे बाद मिली बेटे की लाश

घटना के एक और दर्दनाक पहलू में यह सामने आया है कि मृतक अखिलेश के पिता गोला कुशवाहा, जो कैंसर से पीड़ित थे, का निधन रविवार सुबह 4 बजे ही हुआ था। कुछ ही घंटों बाद बेटे का कटा शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजनों के अनुसार, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मां मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

गांववालों ने खेत के रास्ते देखा शव, सूचना दी

स्थानीय ग्रामीण नंदराम ने बताया कि वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में शव देखा। डर के मारे वह पास नहीं गए और गांव लौटकर गया प्रसाद नेता को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस जुटी है जांच में, हत्या की कई आशंकाएं

पुलिस इस मामले में हत्या, तांत्रिक क्रिया, पारिवारिक विवाद या मानसिक विकृति जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ और तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-young-man-found-under-the-flag-found-the-chopped/article-26709

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.