मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग लेकर आ रहा है क्रांतिकारी कदम: भोपाल से शुरू होगी प्रदेश भर की बसों की सख्त निगरानी

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहा पर हुए दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए मध्यप्रदेश परिवहन विभाग अब प्रदेश की सभी बसों की निगरानी के लिए नई, केंद्रीकृत व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

इस व्यवस्था के तहत अब बसों की फिटनेस, परमिट, पीयूसी (पॉल्यूशन अनुकूलता प्रमाण पत्र) और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) की स्थिति भोपाल स्थित परिवहन आयुक्त के कैंप ऑफिस में बनाए जा रहे कंट्रोल रूम से सीधे मॉनिटर की जाएगी।

परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले से रजिस्टर्ड बसों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इस जानकारी में बसों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, पीयूसी की वैधता और वीएलटीडी की स्थिति शामिल है। सभी डेटा को एक उन्नत एनालिटिकल सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर में फीड किया जाएगा, जिससे बसों की स्थिति का लाइव मॉनिटरिंग संभव हो सकेगा।

इस परियोजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण इसी महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश की करीब 57 हजार बसों का डेटा जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

साथ ही, जब भी किसी बस के बीमा या फिटनेस जैसे जरूरी दस्तावेजों की वैधता समाप्त होगी, तो कंट्रोल रूम से संबंधित जिले के आरटीओ को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद बस मालिक को नोटिस भेजकर समय रहते दस्तावेजों को अपडेट कराने का निर्देश दिया जाएगा। यदि तय समय में दस्तावेज अपडेट नहीं होते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह नई व्यवस्था प्रदेश में बस सेवाओं की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी और दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार साबित होगी। इसके साथ ही, इससे बस मालिकों के लिए भी जिम्मेदारियों को समझना और समय पर पूरा करना आसान हो जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग लेकर आ रहा है क्रांतिकारी कदम: भोपाल से शुरू होगी प्रदेश भर की बसों की सख्त निगरानी

Bhopal, MP

इस व्यवस्था के तहत अब बसों की फिटनेस, परमिट, पीयूसी (पॉल्यूशन अनुकूलता प्रमाण पत्र) और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) की स्थिति भोपाल स्थित परिवहन आयुक्त के कैंप ऑफिस में बनाए जा रहे कंट्रोल रूम से सीधे मॉनिटर की जाएगी।

परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले से रजिस्टर्ड बसों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इस जानकारी में बसों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, पीयूसी की वैधता और वीएलटीडी की स्थिति शामिल है। सभी डेटा को एक उन्नत एनालिटिकल सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर में फीड किया जाएगा, जिससे बसों की स्थिति का लाइव मॉनिटरिंग संभव हो सकेगा।

इस परियोजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण इसी महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश की करीब 57 हजार बसों का डेटा जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

साथ ही, जब भी किसी बस के बीमा या फिटनेस जैसे जरूरी दस्तावेजों की वैधता समाप्त होगी, तो कंट्रोल रूम से संबंधित जिले के आरटीओ को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद बस मालिक को नोटिस भेजकर समय रहते दस्तावेजों को अपडेट कराने का निर्देश दिया जाएगा। यदि तय समय में दस्तावेज अपडेट नहीं होते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह नई व्यवस्था प्रदेश में बस सेवाओं की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी और दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार साबित होगी। इसके साथ ही, इससे बस मालिकों के लिए भी जिम्मेदारियों को समझना और समय पर पूरा करना आसान हो जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/transport-department-is-bringing-revolutionary-steps-in-madhya-pradesh-strict/article-21087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.