इंदौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: भाजपा नेताओं ने बताया राष्ट्रवाद का प्रतीक, मंत्री तुलसी सिलावट ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की

Indore, MP

जनसंघ के संस्थापक और महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को इंदौर के विजयनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक रमेश मेंदोला समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

“देशहित सर्वोपरि था डॉ. मुखर्जी के लिए”

वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को एक राष्ट्रवादी नेता बताया, जिन्होंने सिद्धांतों की खातिर पद त्यागने से भी परहेज नहीं किया। उन्होंने हिंदू महासभा से मतभेद के बाद इस्तीफा दिया और विभाजन के समय बंगाल को भारत में बनाए रखने के लिए सक्रिय आंदोलन छेड़ा। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल और पंजाब का भारत में बने रहना उनके संघर्ष की ही देन है।

“एक देश, एक संविधान” की विचारधारा पर जोर

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना था– “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर इस संकल्प को साकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी डॉ. मुखर्जी के विचारों की परिणति है।

पर्यावरण की चिंता के साथ मां के नाम पौधा लगाने की अपील

मंत्री तुलसी सिलावट ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ मातृभक्ति का प्रतीक होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख नेता

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सभापति मुन्नालाल यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, कमल बाघेला, MIC मेंबर राजेंद्र राठौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रघु यादव, घनश्याम शेर, बालमुकुंद सोनी, कंचन गिदवानी, पूजा पाटीदार समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: भाजपा नेताओं ने बताया राष्ट्रवाद का प्रतीक, मंत्री तुलसी सिलावट ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की

Indore, MP

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक रमेश मेंदोला समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

“देशहित सर्वोपरि था डॉ. मुखर्जी के लिए”

वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को एक राष्ट्रवादी नेता बताया, जिन्होंने सिद्धांतों की खातिर पद त्यागने से भी परहेज नहीं किया। उन्होंने हिंदू महासभा से मतभेद के बाद इस्तीफा दिया और विभाजन के समय बंगाल को भारत में बनाए रखने के लिए सक्रिय आंदोलन छेड़ा। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल और पंजाब का भारत में बने रहना उनके संघर्ष की ही देन है।

“एक देश, एक संविधान” की विचारधारा पर जोर

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना था– “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर इस संकल्प को साकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी डॉ. मुखर्जी के विचारों की परिणति है।

पर्यावरण की चिंता के साथ मां के नाम पौधा लगाने की अपील

मंत्री तुलसी सिलावट ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ मातृभक्ति का प्रतीक होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख नेता

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सभापति मुन्नालाल यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, कमल बाघेला, MIC मेंबर राजेंद्र राठौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रघु यादव, घनश्याम शेर, बालमुकुंद सोनी, कंचन गिदवानी, पूजा पाटीदार समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribute-to-dr-shyama-prasad-mukherjee-in-indore-bjp-leaders/article-26693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.