सीएम की दो अहम बैठकें आज, सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा; भारी बारिश से मिली राहत, तापमान में बढ़ोतरी

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी समारोह की तैयारियों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन सदन में किसानों के बिजली बिल और जुर्माने से जुड़े मुद्दों पर जोरदार बहस की तैयारी है। इस बीच प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के थमने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सीएम अलर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10 बजे विधानसभा भवन पहुंचेंगे। यहां 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बलराम जयंती के राज्यभर में भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया जाएगा कि सभी जिलों में सांस्कृतिक, धार्मिक और सुरक्षा प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

सदन में उठेगा किसानों का मुद्दा, नियम 142 के तहत होगी चर्चा

विधानसभा के मानसून सत्र का आज आठवां दिन है। इस दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार नियम 142 के तहत किसानों पर लगाए जा रहे बिजली जुर्मानों और अवैध कनेक्शनों से हो रही वसूली को लेकर मुद्दा उठाएंगे। इस पर आधे घंटे की चर्चा संभावित है। विपक्ष सरकार से जवाबदेही की मांग करेगा।

4 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे जाएंगे:

  1. विधायक राजेंद्र कुमार: अमरपाटन में उमराही माधूरियान की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में शासन दर्ज नहीं होने का मुद्दा।

  2. विधायक अर्चना चिटनीस: बुरहानपुर मंडी के इंटीग्रेटेड पैक हाउस में चोरी की घटनाएं।

  3. विधायक ओमकार सिंह मरकाम: डिंडोरी क्षेत्र में विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति।

  4. विधायक गायत्री राजे पवार: देवास क्षेत्र की नदी में इंडस्ट्रियल केमिकल मिलने से उत्पन्न प्रदूषण।

8 विधेयकों पर होगी चर्चा, 5 घंटे का एजेंडा तय

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कुल 8 विधेयकों पर 5 घंटे तक चर्चा प्रस्तावित है:

  • मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • मध्य प्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक – 1 घंटा

  • मध्य प्रदेश माध्यस्थम अधिकरण संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता विधेयक – 30 मिनट

  • भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक – 1 घंटा

  • भारतीय स्टांप (द्वितीय संशोधन) विधेयक – 30 मिनट

मौसम अपडेट: बारिश थमी, तापमान बढ़ा; 9 अगस्त के बाद फिर सिस्टम सक्रिय होने के आसार

प्रदेश में कई दिनों से जारी भारी बारिश से फिलहाल राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कोई सक्रिय सिस्टम मौजूद नहीं है, जिसके चलते अगले कुछ दिन हल्की बारिश या धूप छाए रहने की संभावना है।

  • खजुराहो में तापमान 35°C के पार दर्ज किया गया।

  • अब तक सामान्य से 47% अधिक वर्षा हो चुकी है।

  • मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले सप्ताह से एक नया सिस्टम विकसित हो सकता है जिससे बारिश दोबारा तेज हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीएम की दो अहम बैठकें आज, सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा; भारी बारिश से मिली राहत, तापमान में बढ़ोतरी

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी समारोह की तैयारियों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन सदन में किसानों के बिजली बिल और जुर्माने से जुड़े मुद्दों पर जोरदार बहस की तैयारी है। इस बीच प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के थमने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सीएम अलर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10 बजे विधानसभा भवन पहुंचेंगे। यहां 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बलराम जयंती के राज्यभर में भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया जाएगा कि सभी जिलों में सांस्कृतिक, धार्मिक और सुरक्षा प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

सदन में उठेगा किसानों का मुद्दा, नियम 142 के तहत होगी चर्चा

विधानसभा के मानसून सत्र का आज आठवां दिन है। इस दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार नियम 142 के तहत किसानों पर लगाए जा रहे बिजली जुर्मानों और अवैध कनेक्शनों से हो रही वसूली को लेकर मुद्दा उठाएंगे। इस पर आधे घंटे की चर्चा संभावित है। विपक्ष सरकार से जवाबदेही की मांग करेगा।

4 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे जाएंगे:

  1. विधायक राजेंद्र कुमार: अमरपाटन में उमराही माधूरियान की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में शासन दर्ज नहीं होने का मुद्दा।

  2. विधायक अर्चना चिटनीस: बुरहानपुर मंडी के इंटीग्रेटेड पैक हाउस में चोरी की घटनाएं।

  3. विधायक ओमकार सिंह मरकाम: डिंडोरी क्षेत्र में विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति।

  4. विधायक गायत्री राजे पवार: देवास क्षेत्र की नदी में इंडस्ट्रियल केमिकल मिलने से उत्पन्न प्रदूषण।

8 विधेयकों पर होगी चर्चा, 5 घंटे का एजेंडा तय

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कुल 8 विधेयकों पर 5 घंटे तक चर्चा प्रस्तावित है:

  • मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • मध्य प्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक – 1 घंटा

  • मध्य प्रदेश माध्यस्थम अधिकरण संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता विधेयक – 30 मिनट

  • भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक – 30 मिनट

  • रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक – 1 घंटा

  • भारतीय स्टांप (द्वितीय संशोधन) विधेयक – 30 मिनट

मौसम अपडेट: बारिश थमी, तापमान बढ़ा; 9 अगस्त के बाद फिर सिस्टम सक्रिय होने के आसार

प्रदेश में कई दिनों से जारी भारी बारिश से फिलहाल राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कोई सक्रिय सिस्टम मौजूद नहीं है, जिसके चलते अगले कुछ दिन हल्की बारिश या धूप छाए रहने की संभावना है।

  • खजुराहो में तापमान 35°C के पार दर्ज किया गया।

  • अब तक सामान्य से 47% अधिक वर्षा हो चुकी है।

  • मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले सप्ताह से एक नया सिस्टम विकसित हो सकता है जिससे बारिश दोबारा तेज हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-important-meetings-of-cm-will-echo-the-issue-of/article-29930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.