निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक गिरने से दो मजदूरों की मौत: अंधेरे में सर्विस लेन छोड़ पुल पर चढ़े, बैरिकेडिंग नहीं थी

Indore, MP

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल से बाइक गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे में इंदौर में मजदूरी करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रात में हुआ, लेकिन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ब्रिज के नीचे दोनों के शव देखे।

घटना सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम बासवा के पास हुई। मृतकों की पहचान संजय ढाकसे (32) और धर्मेंद्र कोहरे (35), निवासी ग्राम छापरा, के रूप में हुई है। दोनों देर रात किसी पारिवारिक काम से बाइक से घर लौट रहे थे।

सर्विस लेन छोड़कर पुल पर चढ़ी बाइक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में बाइक सवारों ने सर्विस लेन के बजाय निर्माणाधीन ब्रिज पर चढ़ने का रास्ता ले लिया, जहां कोई स्पष्ट बैरिकेडिंग नहीं थी। अनजाने में आगे रास्ता न होने की स्थिति में बाइक पुल से नीचे जा गिरी।

शव देख ग्रामीणों में हड़कंप, मौके पर जमा हुई भीड़

बुधवार सुबह पुल के नीचे पड़े शव और टूटी बाइक देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। आसपास मोबाइल और हेलमेट भी पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के लिए एनएचएआई का ठेकेदार जिम्मेदार है। निर्माण कर रही केदारेश्वर कंपनी ने पुल के पास पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की थी। केवल दो-तीन भारी पिलर रखे गए थे, जो बड़े वाहनों को रोक सकते थे लेकिन बाइक जैसी गाड़ियां आसानी से निकल सकती थीं।

डेडलाइन पार कर चुका है निर्माण कार्य

सूत्रों के मुताबिक, केदारेश्वर कंपनी धनगांव से बलवाड़ा तक हाईवे का निर्माण कार्य पहले ही तय डेडलाइन से पीछे चल रहा है। अब उसने ओंकारेश्वर से मोरटक्का तक नया प्रोजेक्ट भी पेटी कांट्रैक्ट में ले लिया है, जिससे मौजूदा प्रोजेक्ट पर फोकस कम हो गया है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, और लापरवाही के पहलुओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक गिरने से दो मजदूरों की मौत: अंधेरे में सर्विस लेन छोड़ पुल पर चढ़े, बैरिकेडिंग नहीं थी

Indore, MP

घटना सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम बासवा के पास हुई। मृतकों की पहचान संजय ढाकसे (32) और धर्मेंद्र कोहरे (35), निवासी ग्राम छापरा, के रूप में हुई है। दोनों देर रात किसी पारिवारिक काम से बाइक से घर लौट रहे थे।

सर्विस लेन छोड़कर पुल पर चढ़ी बाइक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में बाइक सवारों ने सर्विस लेन के बजाय निर्माणाधीन ब्रिज पर चढ़ने का रास्ता ले लिया, जहां कोई स्पष्ट बैरिकेडिंग नहीं थी। अनजाने में आगे रास्ता न होने की स्थिति में बाइक पुल से नीचे जा गिरी।

शव देख ग्रामीणों में हड़कंप, मौके पर जमा हुई भीड़

बुधवार सुबह पुल के नीचे पड़े शव और टूटी बाइक देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। आसपास मोबाइल और हेलमेट भी पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के लिए एनएचएआई का ठेकेदार जिम्मेदार है। निर्माण कर रही केदारेश्वर कंपनी ने पुल के पास पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की थी। केवल दो-तीन भारी पिलर रखे गए थे, जो बड़े वाहनों को रोक सकते थे लेकिन बाइक जैसी गाड़ियां आसानी से निकल सकती थीं।

डेडलाइन पार कर चुका है निर्माण कार्य

सूत्रों के मुताबिक, केदारेश्वर कंपनी धनगांव से बलवाड़ा तक हाईवे का निर्माण कार्य पहले ही तय डेडलाइन से पीछे चल रहा है। अब उसने ओंकारेश्वर से मोरटक्का तक नया प्रोजेक्ट भी पेटी कांट्रैक्ट में ले लिया है, जिससे मौजूदा प्रोजेक्ट पर फोकस कम हो गया है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, और लापरवाही के पहलुओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-laborers-died-due-to-falling-bike-from-the-under/article-26214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.