भारत मंडपम में सजी युवा कूटनीति की चौपाल: BRICS देशों के राजनयिकों से सीधा संवाद

Jagran Desk

भारत मंडपम एक बार फिर ऐतिहासिक साक्षी बना, जब ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व संवाद 2.0 में भारतीय युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों से सीधा संवाद किया।

 यह मंच केवल विचार-विनिमय का नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व की बुनियाद रखने वाला आयोजन साबित हुआ।

सीधे संवाद में दिखा आत्मविश्वास

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जहाँ पहले युवा केवल श्रोता बनते थे, वहीं इस बार उन्हें सीधे सवाल पूछने, विचार साझा करने और राजनयिकों से संवाद करने का अवसर मिला। ब्राज़ील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों से आए प्रतिनिधियों ने वैश्विक व्यापार, सांस्कृतिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर खुलकर बात की।

समीप शास्त्री ने युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रिक्स CCI के उपाध्यक्ष व यंग लीडर्स वर्टिकल के प्रमुख समीप शास्त्री रहे, जो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र हैं। उन्होंने कहा, “BRICS कोई साधारण समूह नहीं, यह साझेदारी, समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग की एक विचारधारा है। युवाओं को इसमें भागीदार बनना होगा।”

राजनयिकों ने रखे अपने देशों के दृष्टिकोण

ब्राज़ील की लेटिशिया मारेनगेलो, रूस के मिखाइल एंटसीफेरोव, चीन के झांग येफ़ी और दक्षिण अफ्रीका के पीटर महाफ़ा ने अपने देशों की नीतियों, सहयोग के क्षेत्रों और BRICS के विज़न पर विस्तार से चर्चा की। इन वक्तव्यों में युवा शक्ति को BRICS देशों के बीच संबंधों की मज़बूत कड़ी बताया गया।

सांस्कृतिक कूटनीति पर भी रहा ज़ोर

पूर्व राजदूत अमरेंद्र खटुआ ने विशेष सत्र में युवाओं की भूमिका, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के निर्माता भी हैं। उन्हें वैश्विक मंचों पर भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए।”

युवा शक्ति को नया मंच

इस संवाद में युवाओं की भागीदारी और विचारशीलता ने स्पष्ट कर दिया कि भारत वैश्विक नेतृत्व में अपनी युवा शक्ति को पूरी तैयारी के साथ आगे ला रहा है। आयोजन के संयोजक निशांत सामा ने कहा कि उद्देश्य केवल भाषण नहीं, बल्कि सार्थक संवाद था।
युवा नेता निशांत सामा
#YouthLeadershipDialogue
 #BRICSYouth2025
 #GlobalYouthVoices
 #YouthDiplomacy
 #BRICSCCI
#YoungLeadersForum

...............................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भारत मंडपम में सजी युवा कूटनीति की चौपाल: BRICS देशों के राजनयिकों से सीधा संवाद

Jagran Desk

 यह मंच केवल विचार-विनिमय का नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व की बुनियाद रखने वाला आयोजन साबित हुआ।

सीधे संवाद में दिखा आत्मविश्वास

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जहाँ पहले युवा केवल श्रोता बनते थे, वहीं इस बार उन्हें सीधे सवाल पूछने, विचार साझा करने और राजनयिकों से संवाद करने का अवसर मिला। ब्राज़ील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों से आए प्रतिनिधियों ने वैश्विक व्यापार, सांस्कृतिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर खुलकर बात की।

समीप शास्त्री ने युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रिक्स CCI के उपाध्यक्ष व यंग लीडर्स वर्टिकल के प्रमुख समीप शास्त्री रहे, जो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र हैं। उन्होंने कहा, “BRICS कोई साधारण समूह नहीं, यह साझेदारी, समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग की एक विचारधारा है। युवाओं को इसमें भागीदार बनना होगा।”

राजनयिकों ने रखे अपने देशों के दृष्टिकोण

ब्राज़ील की लेटिशिया मारेनगेलो, रूस के मिखाइल एंटसीफेरोव, चीन के झांग येफ़ी और दक्षिण अफ्रीका के पीटर महाफ़ा ने अपने देशों की नीतियों, सहयोग के क्षेत्रों और BRICS के विज़न पर विस्तार से चर्चा की। इन वक्तव्यों में युवा शक्ति को BRICS देशों के बीच संबंधों की मज़बूत कड़ी बताया गया।

सांस्कृतिक कूटनीति पर भी रहा ज़ोर

पूर्व राजदूत अमरेंद्र खटुआ ने विशेष सत्र में युवाओं की भूमिका, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के निर्माता भी हैं। उन्हें वैश्विक मंचों पर भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए।”

युवा शक्ति को नया मंच

इस संवाद में युवाओं की भागीदारी और विचारशीलता ने स्पष्ट कर दिया कि भारत वैश्विक नेतृत्व में अपनी युवा शक्ति को पूरी तैयारी के साथ आगे ला रहा है। आयोजन के संयोजक निशांत सामा ने कहा कि उद्देश्य केवल भाषण नहीं, बल्कि सार्थक संवाद था।
युवा नेता निशांत सामा
#YouthLeadershipDialogue
 #BRICSYouth2025
 #GlobalYouthVoices
 #YouthDiplomacy
 #BRICSCCI
#YoungLeadersForum

...............................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/direct-dialogue-with-diplomats-of-chupal-brics-countries-adorned-in/article-30161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.