मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: इंदौर में होगा रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, जंगली हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

Indore, MP

On

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 13 मई को राजधानी भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ किसानों, उद्योगों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, बेंगलुरु और इंदौर में निवेश आयोजनों की घोषणा

कैबिनेट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा 14 मई को बेंगलुरु और 16 मई को इंदौर में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 20 मई को इंदौर में ही अगली मंत्री परिषद बैठक होगी, जिसमें विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष मंथन किया जाएगा।

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ से लगते क्षेत्रों में बढ़ती जंगली हाथियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने इनसे निपटने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में रेस्क्यू टीमों का गठन, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों पर कुल 47 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

गेहूं उपार्जन की समीक्षा

बैठक में बताया गया कि अब तक प्रदेश के 3475 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 9 लाख किसानों से 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का सुरक्षित भंडारण हो चुका है। सरकार ने किसानों को 18,471 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है, जबकि शेष 400 करोड़ रुपए जल्द वितरित किए जाएंगे।

मप्र-महाराष्ट्र सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए एमओयू के तहत सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों की साझा श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत—

  • दोनों राज्यों के ज्योतिर्लिंग स्थलों को जोड़ने के लिए एक विशेष सर्किट विकसित किया जाएगा।

  • वीर पुरुषों के इतिहास को डिजिटल रूप से संरक्षित किया जाएगा।

  • ऐतिहासिक और धार्मिक महापुरुषों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं फिल्मों का निर्माण होगा।

  • महाराष्ट्र सरकार भी मध्यप्रदेश की तर्ज पर माता अहिल्या की जन्मस्थली पुणे के समीप गांव में कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी।

  • महेश्वर के प्रसिद्ध साड़ी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये फैसले केवल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मदद करेंगे, बल्कि ग्रामीण विकास, किसानों की समृद्धि और उद्योगों के विस्तार को भी नई दिशा देंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: इंदौर में होगा रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, जंगली हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

Indore, MP

इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, बेंगलुरु और इंदौर में निवेश आयोजनों की घोषणा

कैबिनेट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा 14 मई को बेंगलुरु और 16 मई को इंदौर में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 20 मई को इंदौर में ही अगली मंत्री परिषद बैठक होगी, जिसमें विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर विशेष मंथन किया जाएगा।

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ से लगते क्षेत्रों में बढ़ती जंगली हाथियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने इनसे निपटने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में रेस्क्यू टीमों का गठन, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों पर कुल 47 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

गेहूं उपार्जन की समीक्षा

बैठक में बताया गया कि अब तक प्रदेश के 3475 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 9 लाख किसानों से 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का सुरक्षित भंडारण हो चुका है। सरकार ने किसानों को 18,471 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है, जबकि शेष 400 करोड़ रुपए जल्द वितरित किए जाएंगे।

मप्र-महाराष्ट्र सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए एमओयू के तहत सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों की साझा श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत—

  • दोनों राज्यों के ज्योतिर्लिंग स्थलों को जोड़ने के लिए एक विशेष सर्किट विकसित किया जाएगा।

  • वीर पुरुषों के इतिहास को डिजिटल रूप से संरक्षित किया जाएगा।

  • ऐतिहासिक और धार्मिक महापुरुषों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं फिल्मों का निर्माण होगा।

  • महाराष्ट्र सरकार भी मध्यप्रदेश की तर्ज पर माता अहिल्या की जन्मस्थली पुणे के समीप गांव में कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी।

  • महेश्वर के प्रसिद्ध साड़ी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये फैसले केवल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मदद करेंगे, बल्कि ग्रामीण विकास, किसानों की समृद्धि और उद्योगों के विस्तार को भी नई दिशा देंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/68230cedeed42/article-20735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.