"मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंपीं 51 हजार हितग्राहियों को आशियाने की चाबियां

Raipur, CG

On

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह “मोर आवास मोर अधिकार” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस विशेष आयोजन में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के तहत नव-निर्मित 51 हजार आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराकर उनके हाथों में घर की चाबी सौंपी।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। इस मौके पर चौहान ने कहा, "यह सिर्फ एक घर की चाबी नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और खुशहाली की चाबी है, जो आज हम लाखों परिवारों को सौंप रहे हैं।"

लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओंजिन्हें 'लखपति दीदी' कहा जा रहा है — को भी मंच पर सम्मानित किया गया। ये महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उपस्थित रहे अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह आयोजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है, जहां ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

"मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंपीं 51 हजार हितग्राहियों को आशियाने की चाबियां

Raipur, CG

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। इस मौके पर चौहान ने कहा, "यह सिर्फ एक घर की चाबी नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और खुशहाली की चाबी है, जो आज हम लाखों परिवारों को सौंप रहे हैं।"

लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओंजिन्हें 'लखपति दीदी' कहा जा रहा है — को भी मंच पर सम्मानित किया गया। ये महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उपस्थित रहे अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह आयोजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है, जहां ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/union-minister-shivraj-singh-chauhan-handed-over-the-keys-to/article-20738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.