बलरामपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल, एक महिला की मौत

Raigarh, CG

On

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के दो जिलों से दो बड़े सड़क हादसों की खबर सामने आई है, जिनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली महिला की जान

रायगढ़ जिले के संबलपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

बलरामपुर में अनियंत्रित बस सड़क पर पलटी, दर्जनों घायल

इसी दिन बलरामपुर जिले में एनएच-343 पर झींगों अलखडीहा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ लोग बस के अंदर फंसे रह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन से जवाब की मांग

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने राज्य की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के चलते सड़कें कब मौत का मैदान बन जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

बलरामपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल, एक महिला की मौत

Raigarh, CG

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली महिला की जान

रायगढ़ जिले के संबलपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

बलरामपुर में अनियंत्रित बस सड़क पर पलटी, दर्जनों घायल

इसी दिन बलरामपुर जिले में एनएच-343 पर झींगों अलखडीहा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ लोग बस के अंदर फंसे रह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन से जवाब की मांग

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने राज्य की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के चलते सड़कें कब मौत का मैदान बन जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/woman-dies-in-balrampur-due-to-speed-of-havoc-trailer/article-20740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.