विराट-अनुष्का की वृंदावन यात्रा: प्रेमानंद महाराज से मिले, आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया

Jagran Desk

On

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार सुबह वृंदावन पहुंचे।

यहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और करीब दो घंटे से अधिक समय तक आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

प्रेमानंद महाराज से निजी बातचीत, मिला 'नाम जप' का संदेश

सुबह 7:20 बजे रेडिसन होटल से निकले विराट और अनुष्का ने आश्रम पहुंचते ही महाराज को दंडवत प्रणाम किया। महाराज ने दोनों से मुस्कराते हुए पूछा – "प्रसन्न हो?" इस पर विराट ने मुस्कुरा कर उत्तर दिया – "हां।" महाराज ने उन्हें जीवन में आनंदपूर्वक 'नाम जप' करते रहने का संदेश दिया। अनुष्का ने जिज्ञासावश पूछा कि "क्या नाम जप से सब कुछ पूर्ण हो सकता है?" इस पर संत ने उत्तर दिया – "हां, निःसंदेह।"

विराट और अनुष्का के लिए विशेष संदेश: अंदर का चिंतन बदले

करीब 7 मिनट की निजी चर्चा में प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का से कहा – “यश और वैभव भगवान की कृपा नहीं, बल्कि पुण्य का परिणाम है। भगवान की कृपा है – अंदर का चिंतन बदलना।” उन्होंने उन्हें सांसारिक जीवन जीते हुए भी भक्ति भाव से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। महाराज ने कहा – “प्रभु जब कृपा करते हैं, तो संत का संग और फिर प्रतिकूलता देते हैं, जिससे जीव में वैराग्य उत्पन्न होता है।”

राधा नाम का महत्व बताया, 'नाम जप' को बताया सर्वोपरि

महाराज ने विराट और अनुष्का से कहा – “राधा-राधा का नाम जप करने से इसी जन्म में भगवत प्राप्ति संभव है। संख्या नहीं, भाव प्रधान है। यह जीवन का आधार बना लो।” उन्होंने कहा कि नाम जप घाटे का सौदा नहीं, बल्कि आत्मा के उत्थान का सीधा मार्ग है।

तीसरी बार पहुंचे वृंदावन, पिछली मुलाकात में मांगा था भक्ति का आशीर्वाद

यह विराट कोहली की वृंदावन की तीसरी यात्रा थी। वे जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। पिछली मुलाकात में विराट ने असफलता से उबरने का मार्ग पूछा था, जिस पर महाराज ने 'धैर्य और अभ्यास' को सफलता की कुंजी बताया था। अनुष्का ने भक्ति का विशेष आशीर्वाद मांगा था।

प्रेमानंद महाराज की पृष्ठभूमि: आठवीं तक की शिक्षा, परंतु आध्यात्मिक ऊंचाई पर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद महाराज (पूर्व नाम अनिरुद्ध पांडेय) की शिक्षा सिर्फ आठवीं कक्षा तक हुई। बचपन से ही आध्यात्मिक झुकाव के चलते उन्होंने सांसारिक शिक्षा छोड़, साधना का मार्ग अपनाया। आज देशभर से श्रद्धालु, साधक और सेलिब्रिटीज उनके आश्रम में मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

विराट-अनुष्का की वृंदावन यात्रा: प्रेमानंद महाराज से मिले, आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया

Jagran Desk

यहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और करीब दो घंटे से अधिक समय तक आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

प्रेमानंद महाराज से निजी बातचीत, मिला 'नाम जप' का संदेश

सुबह 7:20 बजे रेडिसन होटल से निकले विराट और अनुष्का ने आश्रम पहुंचते ही महाराज को दंडवत प्रणाम किया। महाराज ने दोनों से मुस्कराते हुए पूछा – "प्रसन्न हो?" इस पर विराट ने मुस्कुरा कर उत्तर दिया – "हां।" महाराज ने उन्हें जीवन में आनंदपूर्वक 'नाम जप' करते रहने का संदेश दिया। अनुष्का ने जिज्ञासावश पूछा कि "क्या नाम जप से सब कुछ पूर्ण हो सकता है?" इस पर संत ने उत्तर दिया – "हां, निःसंदेह।"

विराट और अनुष्का के लिए विशेष संदेश: अंदर का चिंतन बदले

करीब 7 मिनट की निजी चर्चा में प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का से कहा – “यश और वैभव भगवान की कृपा नहीं, बल्कि पुण्य का परिणाम है। भगवान की कृपा है – अंदर का चिंतन बदलना।” उन्होंने उन्हें सांसारिक जीवन जीते हुए भी भक्ति भाव से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। महाराज ने कहा – “प्रभु जब कृपा करते हैं, तो संत का संग और फिर प्रतिकूलता देते हैं, जिससे जीव में वैराग्य उत्पन्न होता है।”

राधा नाम का महत्व बताया, 'नाम जप' को बताया सर्वोपरि

महाराज ने विराट और अनुष्का से कहा – “राधा-राधा का नाम जप करने से इसी जन्म में भगवत प्राप्ति संभव है। संख्या नहीं, भाव प्रधान है। यह जीवन का आधार बना लो।” उन्होंने कहा कि नाम जप घाटे का सौदा नहीं, बल्कि आत्मा के उत्थान का सीधा मार्ग है।

तीसरी बार पहुंचे वृंदावन, पिछली मुलाकात में मांगा था भक्ति का आशीर्वाद

यह विराट कोहली की वृंदावन की तीसरी यात्रा थी। वे जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। पिछली मुलाकात में विराट ने असफलता से उबरने का मार्ग पूछा था, जिस पर महाराज ने 'धैर्य और अभ्यास' को सफलता की कुंजी बताया था। अनुष्का ने भक्ति का विशेष आशीर्वाद मांगा था।

प्रेमानंद महाराज की पृष्ठभूमि: आठवीं तक की शिक्षा, परंतु आध्यात्मिक ऊंचाई पर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद महाराज (पूर्व नाम अनिरुद्ध पांडेय) की शिक्षा सिर्फ आठवीं कक्षा तक हुई। बचपन से ही आध्यात्मिक झुकाव के चलते उन्होंने सांसारिक शिक्षा छोड़, साधना का मार्ग अपनाया। आज देशभर से श्रद्धालु, साधक और सेलिब्रिटीज उनके आश्रम में मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/virat-anushkas-vrindavan-yatra-met-premanand-maharaj/article-20733

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.