- Hindi News
- बालीवुड
- ‘छावा’ ने 29 दिन बाद भी मार ली बाजी, जॉन अब्राहम पर भारी पड़ गए विकी कौशल
‘छावा’ ने 29 दिन बाद भी मार ली बाजी, जॉन अब्राहम पर भारी पड़ गए विकी कौशल
Bollywood NEWS
By दैनिक जागरण
On
विकी कौशल की 'छावा' की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. फिल्म ने 29वें दिन भी एक बड़ा नंबर अपने नाम किया है और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' पर भारी पड़ गई है. जॉन की फिल्म ने 'छावा' की तुलना में पहले दिन काफी कम कमाई की है.
विकी कौशल ने ‘छावा’ के जरिए धमाका कर दिया. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 29 दिन के बाद भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को इस कदर रिस्पॉन्स मिल रहा है कि इसकी 29वें दिन की कमाई भी जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के पहले दिन की कमाई से ज्यादा है.
14 मार्च को जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ थिएटर्स में रिलीज हुई है. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें जॉन ने इंडियन डिप्लोमैट जे.पी. सिंह का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘द डिप्लोमैट’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन के साथ सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी नजर आए हैं.
अगर बात ‘छावा’ की करें तो इस फिल्म ने 29वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि ‘द डिप्लोमैट’ से ज्यादा है. इस कलेक्शन से जाहिर है कि विकी कौशल की फिल्म को लेकर अभी भी बज बना हुआ है. इतना बज है कि ये फिल्म 29 दिन के बाद भी एक नई फिल्म पर कमाई के मामले में भारी पड़ रही है.
‘छावा’ ने अब तक कितने पैसे कमाए?
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब तक इंडिया से टोटल 546 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 731 करोड़ के पार जा चुका है. ये विकी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे पहले अब तक विकी की किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.
‘छावा’ में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. इस रोल में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं. रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है. अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में दिखे हैं. आशुतोष राणा, डायना पेंटी और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी खास रोल में दिखे हैं.
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण
‘छावा’ ने 29 दिन बाद भी मार ली बाजी, जॉन अब्राहम पर भारी पड़ गए विकी कौशल
Bollywood NEWS
विकी कौशल ने ‘छावा’ के जरिए धमाका कर दिया. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 29 दिन के बाद भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को इस कदर रिस्पॉन्स मिल रहा है कि इसकी 29वें दिन की कमाई भी जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के पहले दिन की कमाई से ज्यादा है.
14 मार्च को जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ थिएटर्स में रिलीज हुई है. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें जॉन ने इंडियन डिप्लोमैट जे.पी. सिंह का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘द डिप्लोमैट’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन के साथ सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी नजर आए हैं.
अगर बात ‘छावा’ की करें तो इस फिल्म ने 29वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि ‘द डिप्लोमैट’ से ज्यादा है. इस कलेक्शन से जाहिर है कि विकी कौशल की फिल्म को लेकर अभी भी बज बना हुआ है. इतना बज है कि ये फिल्म 29 दिन के बाद भी एक नई फिल्म पर कमाई के मामले में भारी पड़ रही है.
‘छावा’ ने अब तक कितने पैसे कमाए?
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब तक इंडिया से टोटल 546 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 731 करोड़ के पार जा चुका है. ये विकी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे पहले अब तक विकी की किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.
‘छावा’ में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. इस रोल में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं. रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है. अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में दिखे हैं. आशुतोष राणा, डायना पेंटी और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी खास रोल में दिखे हैं.
https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/chhava-killed-baji-john-abraham-even-after-29-days/article-14014
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.