किरण खेर ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में दिखीं कमजोर, फैंस ने सेहत को लेकर जताई चिंता

Bollywod

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में गुरुवार को उनकी पत्नी और वरिष्ठ अभिनेत्री किरण खेर भी शामिल हुईं। हालांकि, इस मौके पर किरण खेर की शारीरिक स्थिति देखकर प्रशंसकों में उनकी सेहत को लेकर चिंता का माहौल बन गया।

प्रीमियर के एक वायरल वीडियो में किरण खेर को अनुपम खेर सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। वह उनका हाथ थामकर उन्हें संभालते दिखते हैं, जिससे यह संकेत मिला कि किरण को चलने में कुछ असहजता हो रही है। इसके बावजूद किरण खेर ने रेड ड्रेस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें वे बेहद आकर्षक दिख रही थीं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई।
एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि वह ठीक होंगी।"
एक अन्य ने कमेंट किया, "भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं।"
वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा, "लगता है वो अब भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुई हैं, ढेर सारा प्यार दोनों को।"

ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं किरण खेर

गौरतलब है कि साल 2020 में किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर (ब्लड कैंसर) से ग्रस्त पाया गया था। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और वह सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आती हैं। हालांकि, अनुपम खेर उनके स्वास्थ्य और हौसले का हमेशा समर्थन करते दिखते हैं।

प्रशंसकों की शुभकामनाएं इस समय उनके साथ हैं और हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि किरण खेर जल्द स्वस्थ होकर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

किरण खेर ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में दिखीं कमजोर, फैंस ने सेहत को लेकर जताई चिंता

Bollywod

प्रीमियर के एक वायरल वीडियो में किरण खेर को अनुपम खेर सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। वह उनका हाथ थामकर उन्हें संभालते दिखते हैं, जिससे यह संकेत मिला कि किरण को चलने में कुछ असहजता हो रही है। इसके बावजूद किरण खेर ने रेड ड्रेस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें वे बेहद आकर्षक दिख रही थीं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई।
एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि वह ठीक होंगी।"
एक अन्य ने कमेंट किया, "भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं।"
वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा, "लगता है वो अब भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुई हैं, ढेर सारा प्यार दोनों को।"

ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं किरण खेर

गौरतलब है कि साल 2020 में किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर (ब्लड कैंसर) से ग्रस्त पाया गया था। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और वह सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आती हैं। हालांकि, अनुपम खेर उनके स्वास्थ्य और हौसले का हमेशा समर्थन करते दिखते हैं।

प्रशंसकों की शुभकामनाएं इस समय उनके साथ हैं और हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि किरण खेर जल्द स्वस्थ होकर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kiran-kher-tanvi-the-great-was-seen-in-the-premiere/article-28051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.