रीवा में बारिश से तबाही: हॉस्टल में फंसे 45 छात्र रेस्क्यू, घरों में घुसा पानी, मजदूर 9 घंटे तक छत पर फंसे

Rewa, MP

रीवा में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। कई मोहल्लों में पानी ने तबाही मचाई और हालात बाढ़ जैसे बन गए।

सबसे बड़ा मामला निराला नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल बॉयज हॉस्टल का रहा, जहां बारिश का पानी 6 फीट तक भर गया। 45 छात्र दो मंजिला हॉस्टल की ऊपरी मंजिल पर फंसे रह गए, जिन्हें नाव की मदद से एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला गया।

हॉस्टल में सुबह खुली नींद, पानी से भरे मिले कमरे

छात्रों ने बताया कि जब सुबह आंख खुली तो देखा कि पहली मंजिल तक पानी भर चुका है और कमरों में पानी घुस चुका है। सभी छात्र अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गए और प्रशासन को कई बार फोन किया। मदद नहीं मिलने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और नाव के जरिए छात्रों को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद राहत नहीं

छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें जिस स्थान पर अस्थायी राहत के लिए ले जाया गया, वह गंदगी और अव्यवस्था से भरा हुआ था। न तो खाने का इंतजाम था, न पीने के पानी की व्यवस्था। कई छात्र बीमार भी हो गए, जबकि उनका सामान पूरी तरह भीग गया।

घरों में घुसा पानी, सड़क पर बहा सामान

निराला नगर, वार्ड-36, और शहर के अन्य हिस्सों में कई घरों में पानी घुस गया। घरेलू सामान बहने लगा और लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। स्थानीय निवासी प्रिया शर्मा ने कहा, “24 घंटे की बारिश में पूरा मोहल्ला डूब जाता है। नगर निगम सिर्फ नाम का है।”

100 साल पुरानी बिल्डिंग में फंसे 20 लोग, क्रेन से रेस्क्यू

वार्ड-36 में एक जर्जर इमारत की लोहे की 20 फीट ऊंची सीढ़ी गिर गई, जिससे दूसरी मंजिल पर रह रहे 20 लोग फंस गए। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन और खिड़की काटकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

निर्माणाधीन अस्पताल में 11 मजदूर छत पर फंसे

रीवा से 40 किमी दूर सथनी गांव में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग में बारिश का पानी भर गया। अंदर काम कर रहे 11 मजदूरों (9 पुरुष और 2 महिलाएं) को छत पर 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम ने तेज बहाव में नाव के जरिए उन्हें रेस्क्यू किया।

अधिकारियों की लापरवाही पर उठा सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन को पहले से बारिश की चेतावनी थी, फिर भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। नाले और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़ते चले गए। कई इलाकों में अब भी जलभराव है और लोग राहत की राह देख रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में बारिश से तबाही: हॉस्टल में फंसे 45 छात्र रेस्क्यू, घरों में घुसा पानी, मजदूर 9 घंटे तक छत पर फंसे

Rewa, MP

सबसे बड़ा मामला निराला नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल बॉयज हॉस्टल का रहा, जहां बारिश का पानी 6 फीट तक भर गया। 45 छात्र दो मंजिला हॉस्टल की ऊपरी मंजिल पर फंसे रह गए, जिन्हें नाव की मदद से एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाला गया।

हॉस्टल में सुबह खुली नींद, पानी से भरे मिले कमरे

छात्रों ने बताया कि जब सुबह आंख खुली तो देखा कि पहली मंजिल तक पानी भर चुका है और कमरों में पानी घुस चुका है। सभी छात्र अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गए और प्रशासन को कई बार फोन किया। मदद नहीं मिलने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और नाव के जरिए छात्रों को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद राहत नहीं

छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें जिस स्थान पर अस्थायी राहत के लिए ले जाया गया, वह गंदगी और अव्यवस्था से भरा हुआ था। न तो खाने का इंतजाम था, न पीने के पानी की व्यवस्था। कई छात्र बीमार भी हो गए, जबकि उनका सामान पूरी तरह भीग गया।

घरों में घुसा पानी, सड़क पर बहा सामान

निराला नगर, वार्ड-36, और शहर के अन्य हिस्सों में कई घरों में पानी घुस गया। घरेलू सामान बहने लगा और लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। स्थानीय निवासी प्रिया शर्मा ने कहा, “24 घंटे की बारिश में पूरा मोहल्ला डूब जाता है। नगर निगम सिर्फ नाम का है।”

100 साल पुरानी बिल्डिंग में फंसे 20 लोग, क्रेन से रेस्क्यू

वार्ड-36 में एक जर्जर इमारत की लोहे की 20 फीट ऊंची सीढ़ी गिर गई, जिससे दूसरी मंजिल पर रह रहे 20 लोग फंस गए। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन और खिड़की काटकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

निर्माणाधीन अस्पताल में 11 मजदूर छत पर फंसे

रीवा से 40 किमी दूर सथनी गांव में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग में बारिश का पानी भर गया। अंदर काम कर रहे 11 मजदूरों (9 पुरुष और 2 महिलाएं) को छत पर 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम ने तेज बहाव में नाव के जरिए उन्हें रेस्क्यू किया।

अधिकारियों की लापरवाही पर उठा सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन को पहले से बारिश की चेतावनी थी, फिर भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। नाले और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़ते चले गए। कई इलाकों में अब भी जलभराव है और लोग राहत की राह देख रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/45-students-trapped-in-rescue-houses-trapped-in-the-hostel/article-28069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.