रतलाम से बाबा महाकाल की ओर निष्ठा कावड़ यात्रा रवाना, 400 से अधिक श्रद्धालु पैदल निकले उज्जैन

Ratlam, MP

रतलाम में शुक्रवार सुबह ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ तीसरी बार ‘निष्ठा कावड़ यात्रा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। आमलिया भैरूजी मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा 400 से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर उज्जैन की ओर रवाना हुई, जहां 21 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा।

इस वर्ष की यात्रा को खास बनाने के लिए भूतप्रेतों की पारंपरिक टोली, ताशे-डमरू वादक, और सामाजिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यह आयोजन वैभव जाट (सन्नी पहलवान) की जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

तीसरा वर्ष, तीसरी आस्था यात्रा

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा लगातार तीसरे वर्ष निकाली जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या और जनसमर्थन हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। यात्रा मार्ग में सैलाना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।

यात्रा 20 जुलाई को उज्जैन पहुंचेगी और अगले दिन माही नदी के पवित्र जल से बाबा महाकाल का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं का मिला समर्थन

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह सामाजिक संगठनों, स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भूतप्रेतों की सजीव झांकी और डमरू की गूंज ने श्रद्धालु वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम से बाबा महाकाल की ओर निष्ठा कावड़ यात्रा रवाना, 400 से अधिक श्रद्धालु पैदल निकले उज्जैन

Ratlam, MP

इस वर्ष की यात्रा को खास बनाने के लिए भूतप्रेतों की पारंपरिक टोली, ताशे-डमरू वादक, और सामाजिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यह आयोजन वैभव जाट (सन्नी पहलवान) की जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

तीसरा वर्ष, तीसरी आस्था यात्रा

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा लगातार तीसरे वर्ष निकाली जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या और जनसमर्थन हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। यात्रा मार्ग में सैलाना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।

यात्रा 20 जुलाई को उज्जैन पहुंचेगी और अगले दिन माही नदी के पवित्र जल से बाबा महाकाल का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं का मिला समर्थन

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह सामाजिक संगठनों, स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भूतप्रेतों की सजीव झांकी और डमरू की गूंज ने श्रद्धालु वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/more-than-400-devotees-left-ujjain-on-foot-from-ratlam/article-28075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.