सिंगरौली में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी: शादी के बंधन और समाजिक विरोध के बीच चुनी मौत

Singrauli, MP

जिले के खेखड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव के समीप 33 हजार केवी के बिजली टावर पर एक प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे पर लटके मिले।

मृतकों की पहचान विनोद केवट (23) और मधु केवट (19) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और एक-दूसरे के पड़ोसी भी थे।

पहले अलग-अलग विवाह, फिर मंदिर में साथ फेरे
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की पहले अलग-अलग जगहों पर पारंपरिक शादियां हो चुकी थीं। हालांकि, विवाह से पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध थे जो शादी के बाद भी जारी रहे। बताया जा रहा है कि पिछले माह विनोद अपने काम से लौटकर गांव आया और उसने मधु से मंदिर में दोबारा विवाह कर लिया।

पारिवारिक तनाव बना मौत की वजह?
बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों परिवारों में प्रेम संबंधों को लेकर लगातार विवाद होते थे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ा होगा। परिजनों की नाराजगी और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने संभवतः यह कदम उठाया।

पुलिस कर रही गहन जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश से इंकार नहीं किया जा रहा है। आत्महत्या की पृष्ठभूमि में कौन-कौन से सामाजिक और पारिवारिक दबाव शामिल थे, इसकी तह तक जाने का प्रयास जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी: शादी के बंधन और समाजिक विरोध के बीच चुनी मौत

Singrauli, MP

मृतकों की पहचान विनोद केवट (23) और मधु केवट (19) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और एक-दूसरे के पड़ोसी भी थे।

पहले अलग-अलग विवाह, फिर मंदिर में साथ फेरे
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की पहले अलग-अलग जगहों पर पारंपरिक शादियां हो चुकी थीं। हालांकि, विवाह से पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध थे जो शादी के बाद भी जारी रहे। बताया जा रहा है कि पिछले माह विनोद अपने काम से लौटकर गांव आया और उसने मधु से मंदिर में दोबारा विवाह कर लिया।

पारिवारिक तनाव बना मौत की वजह?
बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों परिवारों में प्रेम संबंधों को लेकर लगातार विवाद होते थे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ा होगा। परिजनों की नाराजगी और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने संभवतः यह कदम उठाया।

पुलिस कर रही गहन जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश से इंकार नहीं किया जा रहा है। आत्महत्या की पृष्ठभूमि में कौन-कौन से सामाजिक और पारिवारिक दबाव शामिल थे, इसकी तह तक जाने का प्रयास जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-singrauli-a-lover-couple-committed-suicide-between-the-marriage/article-28073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.