रीवा में मासूम रुद्रांश का शव 4 किमी दूर मिला: नाले में बहने के एक दिन बाद एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Rewa, MP

रीवा जिले के विवेकानंद नगर में गुरुवार शाम नाले में बहे मासूम रुद्रांश का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। यह हृदयविदारक घटना उस वक्त सामने आई जब दो वर्षीय रुद्रांश अपने ननिहाल में घर के सामने खेल रहा था और तेज बारिश के कारण उफनते नाले में बह गया।

 शव शुक्रवार सुबह द्वारिका नगर इलाके में घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर मिला। एसडीआरएफ प्रभारी विकास सिंह के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया था और करीब 8:30 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर रुद्रांश का शव बरामद किया गया।

मासूम की पहचान उसके पिता दीपचंद्र गुप्ता द्वारा की गई, जो मूल रूप से विवेकानंद नगर के निवासी हैं। बताया गया है कि रुद्रांश अपनी मां के साथ एक दिन पहले ही ननिहाल आया था। घटना के समय वह अकेला घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेज बहाव में बह गया।

गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने काफी कोशिशें की थीं लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को दोबारा शुरू हुए अभियान में एसडीआरएफ को सफलता मिली और शव को अमहिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन पर जलभराव और सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में मासूम रुद्रांश का शव 4 किमी दूर मिला: नाले में बहने के एक दिन बाद एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Rewa, MP

 शव शुक्रवार सुबह द्वारिका नगर इलाके में घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर मिला। एसडीआरएफ प्रभारी विकास सिंह के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया था और करीब 8:30 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर रुद्रांश का शव बरामद किया गया।

मासूम की पहचान उसके पिता दीपचंद्र गुप्ता द्वारा की गई, जो मूल रूप से विवेकानंद नगर के निवासी हैं। बताया गया है कि रुद्रांश अपनी मां के साथ एक दिन पहले ही ननिहाल आया था। घटना के समय वह अकेला घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेज बहाव में बह गया।

गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने काफी कोशिशें की थीं लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को दोबारा शुरू हुए अभियान में एसडीआरएफ को सफलता मिली और शव को अमहिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन पर जलभराव और सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sdrf-rescue-the-body-of-innocent-rudrashan-in-rewa-a/article-28067

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.