प्रियंका चोपड़ा: 6 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत, शाहरुख ने दी नई उड़ान

Bollywod

बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के नाम कमाना जितना मुश्किल है, एक्ट्रेसेज़ के लिए यह राह और भी कठिन हो जाती है। प्रियंका चोपड़ा का सफर इसी संघर्ष की मिसाल है।

 एक वक्त था जब उनकी लगातार 6 फिल्में फ्लॉप हो गईं थीं और करियर पूरी तरह पटरी से उतर चुका था। लेकिन फिर किस्मत पलटी और एक हिट फिल्म ने उनके करियर को नई रफ्तार दी।

शुरुआती दौर में लगातार असफल रहीं प्रियंका

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन शुरुआत में उनकी फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2007 से 2008 के बीच ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘द्रोणा’ और ‘चमकू’ जैसी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती चली गईं। इस दौरान उन्हें अच्छा काम तो मिला, पर कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।

‘फैशन’ से मिली पहचान, फिर भी नहीं मिली बड़ी हिट

2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ ने प्रियंका की एक्टिंग को पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने दमदार रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी कमाई के लिहाज से एवरेज रही। इसके बाद ‘दोस्ताना’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्में भी आईं, पर प्रियंका को कोई बड़ा हिट टैग नहीं मिल पाया।

‘डॉन 2’ ने बदली दिशा, शाहरुख के साथ मिली सफलता

साल 2011 में प्रियंका के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शाहरुख खान के साथ आई फिल्म ‘डॉन 2’ ने उन्हें एक मजबूत हिट दी। इसके बाद ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्में आईं और दर्शकों ने प्रियंका की परिपक्व एक्टिंग को सराहा।

कितनी फिल्में हिट और कितनी फ्लॉप?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रियंका अब तक 39 बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें से 22 फिल्में फ्लॉप रहीं। 7 फिल्में एवरेज और सिर्फ 8 हिट रही हैं। एक फिल्म सुपरहिट और एक ब्लॉकबस्टर का दर्जा पा चुकी है।

देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार तक का सफर

एक समय उन्हें केवल ग्लैमर रोल्स मिलते थे, लेकिन ‘बर्फी’, ‘फैशन’ और ‘सात खून माफ’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान एक संजीदा अभिनेत्री के तौर पर बनाई। आज प्रियंका हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, इंटरनेशनल सिंगर भी बन चुकी हैं और अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में सेटल हैं। बावजूद इसके, उन्होंने बॉलीवुड से रिश्ता नहीं तोड़ा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

प्रियंका चोपड़ा: 6 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत, शाहरुख ने दी नई उड़ान

Bollywod

 एक वक्त था जब उनकी लगातार 6 फिल्में फ्लॉप हो गईं थीं और करियर पूरी तरह पटरी से उतर चुका था। लेकिन फिर किस्मत पलटी और एक हिट फिल्म ने उनके करियर को नई रफ्तार दी।

शुरुआती दौर में लगातार असफल रहीं प्रियंका

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन शुरुआत में उनकी फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2007 से 2008 के बीच ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘द्रोणा’ और ‘चमकू’ जैसी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती चली गईं। इस दौरान उन्हें अच्छा काम तो मिला, पर कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।

‘फैशन’ से मिली पहचान, फिर भी नहीं मिली बड़ी हिट

2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ ने प्रियंका की एक्टिंग को पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने दमदार रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी कमाई के लिहाज से एवरेज रही। इसके बाद ‘दोस्ताना’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्में भी आईं, पर प्रियंका को कोई बड़ा हिट टैग नहीं मिल पाया।

‘डॉन 2’ ने बदली दिशा, शाहरुख के साथ मिली सफलता

साल 2011 में प्रियंका के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शाहरुख खान के साथ आई फिल्म ‘डॉन 2’ ने उन्हें एक मजबूत हिट दी। इसके बाद ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्में आईं और दर्शकों ने प्रियंका की परिपक्व एक्टिंग को सराहा।

कितनी फिल्में हिट और कितनी फ्लॉप?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रियंका अब तक 39 बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें से 22 फिल्में फ्लॉप रहीं। 7 फिल्में एवरेज और सिर्फ 8 हिट रही हैं। एक फिल्म सुपरहिट और एक ब्लॉकबस्टर का दर्जा पा चुकी है।

देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार तक का सफर

एक समय उन्हें केवल ग्लैमर रोल्स मिलते थे, लेकिन ‘बर्फी’, ‘फैशन’ और ‘सात खून माफ’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान एक संजीदा अभिनेत्री के तौर पर बनाई। आज प्रियंका हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, इंटरनेशनल सिंगर भी बन चुकी हैं और अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में सेटल हैं। बावजूद इसके, उन्होंने बॉलीवुड से रिश्ता नहीं तोड़ा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/priyanka-chopra-6-flops-after-flop-shahrukh-gave-new-flight/article-28053

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.