सीहोर में स्कूली बच्चों की जान पर बन आई: खस्ताहाल बस पलटी, 3 घायल

Sehore, MP

सीहोर जिले के मुंगावली गांव के पास शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। खराब सड़कों और लापरवाही भरे संचालन के कारण वैन असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें तीन बच्चों को हल्की चोटें आईं।

 घटना सुबह 9:30 बजे की है जब एक निजी स्कूल ‘फ्यूचर एकेडमी’ की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खराब सड़क और वाहन की तेज रफ्तार के चलते वैन पहले तो असंतुलित होकर सड़क से उतरी, फिर मुंगावली के पास पलट गई। यह केवल संयोग ही था कि कोई गंभीर हानि नहीं हुई।

बच्चों को घर ले गए अभिभावक, मची अफरा-तफरी

हादसे की खबर मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को निजी वाहनों से घर ले गए। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और स्कूल प्रबंधन पर जमकर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों और स्टाफ के बीच कहासुनी भी हुई।

लापरवाह प्रबंधन के खिलाफ भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल वैनें जर्जर हालत में हैं और उनका मेंटेनेंस नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी खस्ताहाल बसों में बच्चों की जान जोखिम में क्यों डाली जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सभी स्कूल वाहनों की नियमित तकनीकी जांच की जाए और जो भी बसें मानकों पर खरी न उतरें, उन्हें तत्काल जब्त किया जाए।

पुलिस और शिक्षा विभाग हरकत में

हादसे की जानकारी मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और पुलिस द्वारा स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, जिला परियोजना समन्वयक (DPC) आर.आर. ऊईके ने कहा है कि इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन और BEO से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने रखी मांगें

  • वाहन चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की हिदायत दी जाए।

  • स्कूल बसों की तकनीकी जांच हर माह अनिवार्य हो।

  • स्कूलों द्वारा बसों की स्थिति सार्वजनिक की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीहोर में स्कूली बच्चों की जान पर बन आई: खस्ताहाल बस पलटी, 3 घायल

Sehore, MP

 घटना सुबह 9:30 बजे की है जब एक निजी स्कूल ‘फ्यूचर एकेडमी’ की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खराब सड़क और वाहन की तेज रफ्तार के चलते वैन पहले तो असंतुलित होकर सड़क से उतरी, फिर मुंगावली के पास पलट गई। यह केवल संयोग ही था कि कोई गंभीर हानि नहीं हुई।

बच्चों को घर ले गए अभिभावक, मची अफरा-तफरी

हादसे की खबर मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को निजी वाहनों से घर ले गए। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और स्कूल प्रबंधन पर जमकर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों और स्टाफ के बीच कहासुनी भी हुई।

लापरवाह प्रबंधन के खिलाफ भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल वैनें जर्जर हालत में हैं और उनका मेंटेनेंस नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी खस्ताहाल बसों में बच्चों की जान जोखिम में क्यों डाली जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सभी स्कूल वाहनों की नियमित तकनीकी जांच की जाए और जो भी बसें मानकों पर खरी न उतरें, उन्हें तत्काल जब्त किया जाए।

पुलिस और शिक्षा विभाग हरकत में

हादसे की जानकारी मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और पुलिस द्वारा स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, जिला परियोजना समन्वयक (DPC) आर.आर. ऊईके ने कहा है कि इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन और BEO से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने रखी मांगें

  • वाहन चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की हिदायत दी जाए।

  • स्कूल बसों की तकनीकी जांच हर माह अनिवार्य हो।

  • स्कूलों द्वारा बसों की स्थिति सार्वजनिक की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/selpous-bus-overturned-3-injured-in-the-life-of-school/article-30153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.