किसके हाथ का बना बटर चिकन खाना पसंद करते थे रणबीर कपूर? बहन ने किया खुलासा

Bollywood NEWS

राज कपूर जितने बेहतरीन एक्टर थे उतने ही बढ़िया शेफ भी हुआ करते थे. रिद्धिमा कपूर ने एक बार एक किस्से का खुलासा किया था कि उनके भाई रणबीर को दादा जी के हाथ का बना बटर चिकन बहुत पसंद था. उन्होंने बातचीत में अपनी फेवरेट डिश का भी खुलासा किया था.

राज कपूर उन दिग्गज और बेहतरीन सितारों में से एक हैं, जिनको आज भी दुनिया भुला नहीं पाई है. हिंदी सिनेमा की नीव रखने वाले कपूर परिवार के सुपरस्टार ने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, उनको डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज कपूर जितने बेहतरीन फिल्ममेकर थे उतने ही बढ़िया कुक भी थे. यहां तक कि पोते रणबीर कपूर भी उनके हाथ के बने बटर चिकन के दीवाने थे, क्योंकि वो बनाते ही इतना लजीज थे. रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था.

एक बार इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में रिद्धिमा ने उस वक्त को याद किया था, जो उन्होंने बचपन में अपने दादा राज कपूर के साथ बिताया था. उन्होंने उन किस्सों के बारे में बताया जब वो वीकेंड्स पर चेंबूर स्थित अपने दादा राज कपूर और दादी कृष्णा कपूर के साथ बिताती थीं. वो और उनके भाई दोनों लोग अक्सर दादी-दादा के पास जाते थे. कभी-कभी तो वो अपने दोस्तों को भी साथ लेकर जाते थे.

रणबीर के लिए बटर चिकन बनाते थे राज कपूर

रिद्धिमा ने बताया था कि दादा-दादी बच्चों को पास में देखकर बहुत खुश होते थे और उनके लिए खुशनुमा माहौल बनाए रखते थे. रिद्धिमा का कहना था कि उनके दादा जी बच्चों की फेवरेट डिशेज खुद बनाया करते थे, खासतौर से माइक्रोनी और पनीर. इसमें उनका प्यार होता था. उन्होंने कहा कि दादा जी इतने प्यार से ये सब बनाते थे कि आज भी इसका स्वाद उनको याद है. रिद्धिमा ने बताया था कि रणबीर को अपने दादा के हाथ का बना बटर चिकन बहुत पसंद था. उन्होंने कहा था, “रणबीर को उनका बनाया बटर चिकन बहुत पसंद था, वो कभी नूडल्स के साथ बटर चिकन खाता था या फिर फ्राइड राइस के साथ.”

रिद्धिमा के लिए दादी बनाती थीं ये डिश

रिद्धिमा ने अपनी दादी का भी किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि “दादी ‘चाइनीज आलू’ के नाम से एक डिश बनाती थीं, जो कि आलू टिक्की की तरह ही फ्राई किया हुआ आलू होता था, लेकिन उसे चाइनीज तरीके से बनाया जाता था. जब वो आलू बनाती थीं तो पूरा परिवार इसके मजे लेता था और चटखारे लेकर खाता था.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किसके हाथ का बना बटर चिकन खाना पसंद करते थे रणबीर कपूर? बहन ने किया खुलासा

Bollywood NEWS

राज कपूर उन दिग्गज और बेहतरीन सितारों में से एक हैं, जिनको आज भी दुनिया भुला नहीं पाई है. हिंदी सिनेमा की नीव रखने वाले कपूर परिवार के सुपरस्टार ने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, उनको डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज कपूर जितने बेहतरीन फिल्ममेकर थे उतने ही बढ़िया कुक भी थे. यहां तक कि पोते रणबीर कपूर भी उनके हाथ के बने बटर चिकन के दीवाने थे, क्योंकि वो बनाते ही इतना लजीज थे. रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था.

एक बार इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में रिद्धिमा ने उस वक्त को याद किया था, जो उन्होंने बचपन में अपने दादा राज कपूर के साथ बिताया था. उन्होंने उन किस्सों के बारे में बताया जब वो वीकेंड्स पर चेंबूर स्थित अपने दादा राज कपूर और दादी कृष्णा कपूर के साथ बिताती थीं. वो और उनके भाई दोनों लोग अक्सर दादी-दादा के पास जाते थे. कभी-कभी तो वो अपने दोस्तों को भी साथ लेकर जाते थे.

रणबीर के लिए बटर चिकन बनाते थे राज कपूर

रिद्धिमा ने बताया था कि दादा-दादी बच्चों को पास में देखकर बहुत खुश होते थे और उनके लिए खुशनुमा माहौल बनाए रखते थे. रिद्धिमा का कहना था कि उनके दादा जी बच्चों की फेवरेट डिशेज खुद बनाया करते थे, खासतौर से माइक्रोनी और पनीर. इसमें उनका प्यार होता था. उन्होंने कहा कि दादा जी इतने प्यार से ये सब बनाते थे कि आज भी इसका स्वाद उनको याद है. रिद्धिमा ने बताया था कि रणबीर को अपने दादा के हाथ का बना बटर चिकन बहुत पसंद था. उन्होंने कहा था, “रणबीर को उनका बनाया बटर चिकन बहुत पसंद था, वो कभी नूडल्स के साथ बटर चिकन खाता था या फिर फ्राइड राइस के साथ.”

रिद्धिमा के लिए दादी बनाती थीं ये डिश

रिद्धिमा ने अपनी दादी का भी किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि “दादी ‘चाइनीज आलू’ के नाम से एक डिश बनाती थीं, जो कि आलू टिक्की की तरह ही फ्राई किया हुआ आलू होता था, लेकिन उसे चाइनीज तरीके से बनाया जाता था. जब वो आलू बनाती थीं तो पूरा परिवार इसके मजे लेता था और चटखारे लेकर खाता था.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/whose-handmade-butter-preferred-to-eat-chicken-ranbir-kapoor-sister/article-12301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.