'किसान, जवान, संविधान' सभा से पहले तैयारियों का जायजा: पायलट बोले- कार्यकर्ताओं में है जबरदस्त जोश, सरकार से उठ रहा जनता का भरोसा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 जुलाई को होने जा रही कांग्रेस की 'किसान, जवान, संविधान' जनसभा को लेकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सभा से एक दिन पहले रविवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पायलट ने सभा स्थल पर मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा, "बारिश और बादलों के बावजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।"

खड़गे और राहुल गांधी का संदेश लेकर लौटेंगे कार्यकर्ता

मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि यह सिर्फ एक सभा नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यकर्ताओं के लिए दिशा तय करने वाला दिन होगा।

सभा के बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावी दिशा तय की जाएगी।

सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बताया जवाबदेही से भागती बीजेपी

प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि जनता सरकार की व्यवस्थाओं से परेशान है और विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि "प्रदेश भाजपा के हाथ में है तो जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। मगर हालात बतला रहे हैं कि शासन-प्रशासन का संतुलन गड़बड़ा गया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री विदेशों में व्यस्त हैं और देश की जनता यहां समस्याओं से जूझ रही है।"

टीएस सिंहदेव का तंज- चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की जरूरत?

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मंत्रियों और सांसदों को प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ रही है, तो यह संघ के बढ़ते हस्तक्षेप का संकेत है और यह भाजपा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

'किसान, जवान, संविधान' सभा से पहले तैयारियों का जायजा: पायलट बोले- कार्यकर्ताओं में है जबरदस्त जोश, सरकार से उठ रहा जनता का भरोसा

Raipur, CG

सभा से एक दिन पहले रविवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पायलट ने सभा स्थल पर मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा, "बारिश और बादलों के बावजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।"

खड़गे और राहुल गांधी का संदेश लेकर लौटेंगे कार्यकर्ता

मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि यह सिर्फ एक सभा नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यकर्ताओं के लिए दिशा तय करने वाला दिन होगा।

सभा के बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावी दिशा तय की जाएगी।

सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बताया जवाबदेही से भागती बीजेपी

प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि जनता सरकार की व्यवस्थाओं से परेशान है और विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि "प्रदेश भाजपा के हाथ में है तो जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। मगर हालात बतला रहे हैं कि शासन-प्रशासन का संतुलन गड़बड़ा गया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री विदेशों में व्यस्त हैं और देश की जनता यहां समस्याओं से जूझ रही है।"

टीएस सिंहदेव का तंज- चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण की जरूरत?

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मंत्रियों और सांसदों को प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ रही है, तो यह संघ के बढ़ते हस्तक्षेप का संकेत है और यह भाजपा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pilot-said-about-the-preparations-before-the-farmer-soldier-constituted/article-26701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.