दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है? भारत के 281 रुपये के है बराबर

Business News

अरब देशों में शामिल कुवैत की करेंसी, दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। कुवैत की करेंसी को कुवैती दीनार के नाम से जाना जाता है। आज की कीमतों के आधार पर देखें तो 1 कुवैती दीनार की वैल्यू 280.77 रुपये के बराबर है। इतना ही नहीं, 1 कुवैती दीनार की वैल्यू 3.24 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

भारत की करेंसी रुपये की स्थिति इन दिनों काफी खराब चल रही है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार को भी भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 86.56 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

280.77 रुपये के बराबर है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी

1961 में हुई थी कुवैती दीनार की शुरुआत

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुवैती दीनार (KWD) की शुरुआत साल 1961 में हुई थी, उससे पहले यहां की करेंसी खाड़ी रुपया (Gulf Rupee) थी। उस समय खाड़ी रुपया की वैल्यू, भारतीय रुपये के बराबर थी। बताते चलें कि किसी भी देशी करेंसी की वैल्यू, उस देश की इकोनॉमी की मौजूदा दशा के बारे में काफी कुछ बताती है। ऐसे ही, कुवैती दीनार की वैल्यू, कुवैत की ताकतवर इकोनॉमी के बारे में सब कुछ बयां करती है।

भारतीय रुपये पर भी पड़ रहा है ट्रंप की धमकियों का असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ संबंधी धमकियों के बीच ग्लोबल रिस्क की धारणा कमजोर हुई है, जिसका असर भारत की करेंसी पर भी पड़ा है। लेकिन यहां हम आज दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की बात करने जा रहे हैं। 

आज कमजोर रुख के साथ 86.53 प्रति डॉलर पर खुला था भारतीय रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और तेल आयातकों की डॉलर मांग के साथ ही कमजोर जोखिम क्षमता के बीच विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से रुपये पर दबाव जारी रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.53 प्रति डॉलर पर कमजोर रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान ये 86.50 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया और 86.57 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है? भारत के 281 रुपये के है बराबर

Business News

भारत की करेंसी रुपये की स्थिति इन दिनों काफी खराब चल रही है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार को भी भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 86.56 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

280.77 रुपये के बराबर है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी

अरब देशों में शामिल कुवैत की करेंसी, दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। कुवैत की करेंसी को कुवैती दीनार के नाम से जाना जाता है। आज की कीमतों के आधार पर देखें तो 1 कुवैती दीनार की वैल्यू 280.77 रुपये के बराबर है। इतना ही नहीं, 1 कुवैती दीनार की वैल्यू 3.24 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। 

1961 में हुई थी कुवैती दीनार की शुरुआत

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुवैती दीनार (KWD) की शुरुआत साल 1961 में हुई थी, उससे पहले यहां की करेंसी खाड़ी रुपया (Gulf Rupee) थी। उस समय खाड़ी रुपया की वैल्यू, भारतीय रुपये के बराबर थी। बताते चलें कि किसी भी देशी करेंसी की वैल्यू, उस देश की इकोनॉमी की मौजूदा दशा के बारे में काफी कुछ बताती है। ऐसे ही, कुवैती दीनार की वैल्यू, कुवैत की ताकतवर इकोनॉमी के बारे में सब कुछ बयां करती है।

भारतीय रुपये पर भी पड़ रहा है ट्रंप की धमकियों का असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ संबंधी धमकियों के बीच ग्लोबल रिस्क की धारणा कमजोर हुई है, जिसका असर भारत की करेंसी पर भी पड़ा है। लेकिन यहां हम आज दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की बात करने जा रहे हैं। 

आज कमजोर रुख के साथ 86.53 प्रति डॉलर पर खुला था भारतीय रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और तेल आयातकों की डॉलर मांग के साथ ही कमजोर जोखिम क्षमता के बीच विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से रुपये पर दबाव जारी रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.53 प्रति डॉलर पर कमजोर रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान ये 86.50 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया और 86.57 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/which-is-the-most-expensive-currency-in-the-world-india/article-8812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.