सीबीएसई 12वीं परिणाम घोषित: एमपी में 82.46% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

Bhopal, MP

On

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। देशभर में इस वर्ष 88.39% छात्र सफल हुए हैं, जबकि मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 82.46% रहा।

खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में कुल परीक्षार्थियों में से अधिकांश ने सफलता प्राप्त की, लेकिन पड़ोसी राज्यों की तुलना में एमपी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा।

छात्राएं रहीं अव्वल

सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से करीब 6% अधिक रहा। यह एक बार फिर यह साबित करता है कि शैक्षणिक क्षेत्र में बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

राज्य में 74 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

मध्यप्रदेश में इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 74 हजार से अधिक रही। परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं। राज्यभर में 475 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से राजधानी भोपाल में 36 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

बिना मेरिट लिस्ट के हुआ परिणाम घोषित

सीबीएसई बोर्ड की नीति के अनुसार, इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट या टॉपर की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी विद्यार्थी को 'टॉपर' घोषित करें, जिससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव से बचा जा सके।

ऑनलाइन रिजल्ट, ऑफलाइन मार्कशीट

छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट (cbse.gov.in या results.cbse.nic.in), डिजिलॉकर, उमंग ऐप या SMS के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से ही प्राप्त होगी, जिसे आगे की पढ़ाई या अन्य दस्तावेज़ी आवश्यकताओं के लिए संभाल कर रखना होगा।

अन्य राज्यों से पिछड़ा एमपी

हालांकि सीबीएसई 12वीं में एमपी का परिणाम संतोषजनक रहा, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में यह कम रहा। वहीं, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी मध्यप्रदेश का प्रदर्शन कमजोर था, जहां राज्य 38 में से 30वें स्थान पर रहा।

भोपाल रीजन का रिजल्ट रहा औसत

भोपाल रीजन का 12वीं का रिजल्ट 90.58% दर्ज किया गया, जो देशभर के अन्य रीजन की तुलना में 15वें स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन त्रिवेंद्रम रीजन का रहा, जहां 99.75% छात्र सफल हुए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

सीबीएसई 12वीं परिणाम घोषित: एमपी में 82.46% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

Bhopal, MP

खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में कुल परीक्षार्थियों में से अधिकांश ने सफलता प्राप्त की, लेकिन पड़ोसी राज्यों की तुलना में एमपी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा।

छात्राएं रहीं अव्वल

सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से करीब 6% अधिक रहा। यह एक बार फिर यह साबित करता है कि शैक्षणिक क्षेत्र में बेटियां लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

राज्य में 74 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

मध्यप्रदेश में इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 74 हजार से अधिक रही। परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं। राज्यभर में 475 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से राजधानी भोपाल में 36 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

बिना मेरिट लिस्ट के हुआ परिणाम घोषित

सीबीएसई बोर्ड की नीति के अनुसार, इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट या टॉपर की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी विद्यार्थी को 'टॉपर' घोषित करें, जिससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव से बचा जा सके।

ऑनलाइन रिजल्ट, ऑफलाइन मार्कशीट

छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट (cbse.gov.in या results.cbse.nic.in), डिजिलॉकर, उमंग ऐप या SMS के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से ही प्राप्त होगी, जिसे आगे की पढ़ाई या अन्य दस्तावेज़ी आवश्यकताओं के लिए संभाल कर रखना होगा।

अन्य राज्यों से पिछड़ा एमपी

हालांकि सीबीएसई 12वीं में एमपी का परिणाम संतोषजनक रहा, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में यह कम रहा। वहीं, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी मध्यप्रदेश का प्रदर्शन कमजोर था, जहां राज्य 38 में से 30वें स्थान पर रहा।

भोपाल रीजन का रिजल्ट रहा औसत

भोपाल रीजन का 12वीं का रिजल्ट 90.58% दर्ज किया गया, जो देशभर के अन्य रीजन की तुलना में 15वें स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन त्रिवेंद्रम रीजन का रहा, जहां 99.75% छात्र सफल हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cbse-12th-result-declared-mp-8246-students-passed-girls-again/article-20728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.