'संकल्प में विकल्प नहीं होता'—धैर्यशील नेतृत्व की मिसाल प्रहलाद पटेल

Geet Dixit

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक ऐसा नाम, जो अपने साथ न केवल सामाजिक प्रतिबद्धता और विकास की योजनाएं लेकर चलता है, बल्कि आध्यात्मिकता और निस्वार्थ सेवा की मिसाल भी कायम करता है – वह नाम है प्रहलाद सिंह पटेल।

आज जब प्रहलाद पटेल 28 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तब उन्हें केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक कर्मयोगी और एक संकल्पशील जनसेवक के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीति के साथ सेवा और साधना

गोटेगांव के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे प्रहलाद पटेल ने छात्र राजनीति से अपनी यात्रा शुरू की और आज केंद्रीय व राज्यस्तरीय जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। वे उन विरले नेताओं में से हैं जिन्होंने बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और दमोह से लोकसभा चुनाव लड़ा और पाँच बार सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से लेकर नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल तक, वे कोयला, संस्कृति, जल शक्ति, ग्रामीण विकास जैसे कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

साधक की तरह की नर्मदा परिक्रमा

उनकी पहचान सिर्फ राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। वो नर्मदा भक्त हैं, तपस्वी हैं। 1994-96 और फिर 2005 में उन्होंने हजारों किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा की, गर्मी हो या सर्दी, उनका तप नहीं टूटा। धर्म, प्रकृति और सेवा उनके जीवन के स्थायी आधार हैं।

जब सेवा को धर्म माना

1997 में जब जबलपुर में भूकंप आया, तब प्रहलाद पटेल ने राहत कार्यों का नेतृत्व किया। उन्होंने गाँव को गोद लिया और पुनर्निर्माण करवाया। इसी तरह 1999 में चमोली भूकंप और बालासागर विस्थापन में उन्होंने मानवीय संवेदनाओं से भरी सेवा की।

समाज के लिए गौसेवा और नशा विरोधी अभियान

वे गौसेवा को अपना धर्म मानते हैं। 2016 में उन्होंने जरारूधाम में एक गौ अभयारण्य बनवाया जहाँ बीमार और बेसहारा गायों की सेवा की जाती है। वे पूर्ण शाकाहारी हैं, लहसुन-प्याज तक नहीं खाते और नशे के सख्त विरोधी हैं। उन्होंने छात्र जीवन से ही शराब और नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू किए और आज भी उसी दृढ़ता से उस पर डटे हैं।

आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति समर्पण

प्रहलाद पटेल अपने गुरु श्री श्री बाबा श्री के अनन्य भक्त हैं। उनकी शिक्षाओं को वे अपने भाषणों में उद्धृत करते हैं। वे मानते हैं – "संकल्प में विकल्प नहीं होता।" यही मंत्र उन्हें हर कठिनाई में रास्ता दिखाता है।

पंचायतों को बना रहे हैं आत्मनिर्भर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चला रहे हैं। पंचायत भवनों, सामुदायिक परिसरों के निर्माण से लेकर सरपंचों को वित्तीय अधिकार देने तक, उन्होंने स्थानीय शासन को सशक्त किया है।

....................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

'संकल्प में विकल्प नहीं होता'—धैर्यशील नेतृत्व की मिसाल प्रहलाद पटेल

Geet Dixit

आज जब प्रहलाद पटेल 28 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तब उन्हें केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक कर्मयोगी और एक संकल्पशील जनसेवक के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीति के साथ सेवा और साधना

गोटेगांव के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे प्रहलाद पटेल ने छात्र राजनीति से अपनी यात्रा शुरू की और आज केंद्रीय व राज्यस्तरीय जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। वे उन विरले नेताओं में से हैं जिन्होंने बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और दमोह से लोकसभा चुनाव लड़ा और पाँच बार सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से लेकर नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल तक, वे कोयला, संस्कृति, जल शक्ति, ग्रामीण विकास जैसे कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

साधक की तरह की नर्मदा परिक्रमा

उनकी पहचान सिर्फ राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। वो नर्मदा भक्त हैं, तपस्वी हैं। 1994-96 और फिर 2005 में उन्होंने हजारों किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा की, गर्मी हो या सर्दी, उनका तप नहीं टूटा। धर्म, प्रकृति और सेवा उनके जीवन के स्थायी आधार हैं।

जब सेवा को धर्म माना

1997 में जब जबलपुर में भूकंप आया, तब प्रहलाद पटेल ने राहत कार्यों का नेतृत्व किया। उन्होंने गाँव को गोद लिया और पुनर्निर्माण करवाया। इसी तरह 1999 में चमोली भूकंप और बालासागर विस्थापन में उन्होंने मानवीय संवेदनाओं से भरी सेवा की।

समाज के लिए गौसेवा और नशा विरोधी अभियान

वे गौसेवा को अपना धर्म मानते हैं। 2016 में उन्होंने जरारूधाम में एक गौ अभयारण्य बनवाया जहाँ बीमार और बेसहारा गायों की सेवा की जाती है। वे पूर्ण शाकाहारी हैं, लहसुन-प्याज तक नहीं खाते और नशे के सख्त विरोधी हैं। उन्होंने छात्र जीवन से ही शराब और नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू किए और आज भी उसी दृढ़ता से उस पर डटे हैं।

आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति समर्पण

प्रहलाद पटेल अपने गुरु श्री श्री बाबा श्री के अनन्य भक्त हैं। उनकी शिक्षाओं को वे अपने भाषणों में उद्धृत करते हैं। वे मानते हैं – "संकल्प में विकल्प नहीं होता।" यही मंत्र उन्हें हर कठिनाई में रास्ता दिखाता है।

पंचायतों को बना रहे हैं आत्मनिर्भर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चला रहे हैं। पंचायत भवनों, सामुदायिक परिसरों के निर्माण से लेकर सरपंचों को वित्तीय अधिकार देने तक, उन्होंने स्थानीय शासन को सशक्त किया है।

....................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/resolution-does-not-have-an-alternative-prahlad-patel-an/article-25752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.