मोहन, कैलाश और कृष्णा के प्रयास से भोपाल को मिली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात : राकेश शर्मा

opinion

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या नगर में प्रदेश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और गोविंदपुरा विधायक व राज्य मंत्री कृष्णा गौर के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसका निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की हालिया बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी गई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

बैठक में विजयवर्गीय ने कहा —

"शहर के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों का मजबूत आधार जरूरी है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यह भोपाल और आस-पास के क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा।"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं भी खेलों से जुड़े रहे हैं, राज्य में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। चाहे खेल मैदानों का विकास हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों की व्यवस्था हो या खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाएं देना— उनका विज़न युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करना है।

मंत्री कृष्णा गौर की यह पहल लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की अपेक्षा रही है। गोविंदपुरा की जनता ने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग को बार-बार उठाया था, जिसे कृष्णा गौर ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री व वरिष्ठ मंत्रियों के समक्ष इसे दृढ़ता से रखा। आज उस प्रयास का परिणाम है कि गोविंदपुरा को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है।

इस निर्णय के बाद भोपाल के खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और युवाओं में भारी उत्साह है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री कृष्णा गौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉम्प्लेक्स ना सिर्फ खेल संस्कृति को आगे बढ़ाएगा, बल्कि नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक पीढ़ी तैयार करेगा, जो आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन करेगी।

इस पहल से यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर सजग है और खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(लेखक राकेश शर्मा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल मामलों के समीक्षक हैं।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मोहन, कैलाश और कृष्णा के प्रयास से भोपाल को मिली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात : राकेश शर्मा

opinion

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या नगर में प्रदेश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और गोविंदपुरा विधायक व राज्य मंत्री कृष्णा गौर के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसका निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की हालिया बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी गई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

बैठक में विजयवर्गीय ने कहा —

"शहर के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों का मजबूत आधार जरूरी है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यह भोपाल और आस-पास के क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा।"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं भी खेलों से जुड़े रहे हैं, राज्य में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। चाहे खेल मैदानों का विकास हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों की व्यवस्था हो या खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाएं देना— उनका विज़न युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करना है।

मंत्री कृष्णा गौर की यह पहल लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की अपेक्षा रही है। गोविंदपुरा की जनता ने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग को बार-बार उठाया था, जिसे कृष्णा गौर ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री व वरिष्ठ मंत्रियों के समक्ष इसे दृढ़ता से रखा। आज उस प्रयास का परिणाम है कि गोविंदपुरा को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है।

इस निर्णय के बाद भोपाल के खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और युवाओं में भारी उत्साह है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री कृष्णा गौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉम्प्लेक्स ना सिर्फ खेल संस्कृति को आगे बढ़ाएगा, बल्कि नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक पीढ़ी तैयार करेगा, जो आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन करेगी।

इस पहल से यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर सजग है और खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(लेखक राकेश शर्मा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल मामलों के समीक्षक हैं।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/with-the-efforts-of-mohan-kailash-and-krishna-bhopal-got/article-28057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.