एमएस धोनी के डांस ने लूटी महफिल, खुलकर नाचे माही, वीडियो वायरल

Sports Desk

ऋषभ पंत की बहन की शादी हो रही है. मंगलवार को मेहंदी रसम थी, जिसमें एमएस धोनी और सुरेश रैना ने जमकर डांस किया. दोनों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी आज (बुधवार) है. चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलकर लौटे उनके भाई पंत मंगलवार की सुबह मसूरी पहुंचे थे. शाम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ मसूरी पहुंचे थे. सुरेश रैना भी शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ पहुंच चुके हैं. मंगलवार को मेहंदी रस्म थी, जिसमें एमएस धोनी के डांस ने रंग जमा दिया. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी रस्म में एमएस धोनी ने काले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ था. रैना ने भी काले रंग का कुरता पहना हुआ था. धोनी की पत्नी साक्षी चमकीली ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी. मेहंदी रस्म में धोनी ने ऋषभ पंत, सुरेश रैना और दोस्तों के साथ गोला बनाकर जमकर नाचे. 

एमएस धोनी के डांस का वायरल वीडियो

एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी, पंत, रैना और उनके कुछ दोस्त 'दमा दम मस्त मस्त कलंदर' गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. 

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी के एक होटल में हो रही है. धोनी कल जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरकर कार से यहां पहुंचे थे. उन्हें देखने एयरपोर्ट पर भी काफी संख्या में फैंस आए थे.

लौटकर IPL 2025 के लिए शुरू करेंगे तैयारी

एमएस धोनी आगामी आईपीएल (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. वह शादी समारोह में आने से पहले अभ्यास कर कर रहे थे, अब यहां से लौटकर फिर सीएसके कैंप में जुड़ेंगे. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ 23 मार्च को है. ऋषभ पंत भी इस बार नई टीम के लिए खेल रहे हैं. दिल्ली के कप्तान रहे पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

एमएस धोनी के डांस ने लूटी महफिल, खुलकर नाचे माही, वीडियो वायरल

Sports Desk

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी आज (बुधवार) है. चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलकर लौटे उनके भाई पंत मंगलवार की सुबह मसूरी पहुंचे थे. शाम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ मसूरी पहुंचे थे. सुरेश रैना भी शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ पहुंच चुके हैं. मंगलवार को मेहंदी रस्म थी, जिसमें एमएस धोनी के डांस ने रंग जमा दिया. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी रस्म में एमएस धोनी ने काले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ था. रैना ने भी काले रंग का कुरता पहना हुआ था. धोनी की पत्नी साक्षी चमकीली ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी. मेहंदी रस्म में धोनी ने ऋषभ पंत, सुरेश रैना और दोस्तों के साथ गोला बनाकर जमकर नाचे. 

एमएस धोनी के डांस का वायरल वीडियो

एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी, पंत, रैना और उनके कुछ दोस्त 'दमा दम मस्त मस्त कलंदर' गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. 

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी के एक होटल में हो रही है. धोनी कल जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरकर कार से यहां पहुंचे थे. उन्हें देखने एयरपोर्ट पर भी काफी संख्या में फैंस आए थे.

लौटकर IPL 2025 के लिए शुरू करेंगे तैयारी

एमएस धोनी आगामी आईपीएल (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. वह शादी समारोह में आने से पहले अभ्यास कर कर रहे थे, अब यहां से लौटकर फिर सीएसके कैंप में जुड़ेंगे. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ 23 मार्च को है. ऋषभ पंत भी इस बार नई टीम के लिए खेल रहे हैं. दिल्ली के कप्तान रहे पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ms-dhonis-dance-looted-mahfil-openly-dance-mahi-video-viral/article-13642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.