मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 28 नक्सलियों की हुई पहचान, IED ब्लास्ट में शामिल कमांडर भी ढेर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 28 नक्सलियों की पहचान की है। बीजापुर में मारे गए नक्सली कमांडर पर आईईडी धमाकों और कई हमलों में शामिल होने का आरोप था। मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इस साल अब तक 89 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर संभाग में नक्सलियों की गतिविधियां अभी भी जारी हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर में हुए एक मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर समेत 28 माओवादियों की पहचान की है। ये मुठभेड़ इसी हफ्ते हुई थी। मारे गए माओवादियों में 17 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि यह कमांडर पिछले महीने अंबेली में हुए IED ब्लास्ट में शामिल था। इस ब्लास्ट में 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। माओवादियों से बरामद AK-47 राइफलें 2006, 2013 और 2014 में जवानों से लूटी गई थीं।

परिवार को सौंपे गए शव

बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों के शव सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मारा गया नक्सली कमांडर पश्चिम बस्तर डिवीजन का प्रमुख हंगा कर्मा (42) था। वह 1996 में CPI (माओवादी) संगठन में शामिल हुआ था। माना जाता है कि वह 2006, 2007, 2013 और 2025 में हुए कई IED हमलों और सुरक्षा शिविरों पर हमलों में शामिल था।

लंबे समय से सक्रिय था कर्मा

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि कर्मा लंबे समय से सक्रिय था। वह हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और सुरक्षा बलों पर हमले जैसे कई मामलों में शामिल था। उसके खिलाफ 11 वारंट लंबित थे और उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने आगे बताया कि 2024 में, हमने 10 AK-47 असॉल्ट राइफलें, 3 लाइट मशीन गन, 9 INSAS, 15 .303 राइफल और 286 अन्य हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे। जबकि 2025 में अब तक, हमने 2 AK-47, 2 INSAS, 3 .303 राइफल और 77 अन्य हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं।

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

रविवार सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के एक जंगल में यह मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए। इस ताजा ऑपरेशन के बाद इस साल मारे गए माओवादियों की संख्या 89 हो गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में 287 माओवादी मारे गए थे, 1,000 गिरफ्तार किए गए थे और 837 ने आत्मसमर्पण किया था।

21-42 के बीच है इनकी उम्र

मारे गए माओवादियों की उम्र 21 से 42 साल के बीच थी। इनमें से तीन की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पहचान किए गए माओवादियों के शव आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

बस्तर संभाग, जिसमें सात जिले - बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर और जगदलपुर शामिल हैं, माओवादियों का गढ़ माना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्र माओवादियों से मुक्त हो चुका है, लेकिन वे अभी भी बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 28 नक्सलियों की हुई पहचान, IED ब्लास्ट में शामिल कमांडर भी ढेर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर में हुए एक मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर समेत 28 माओवादियों की पहचान की है। ये मुठभेड़ इसी हफ्ते हुई थी। मारे गए माओवादियों में 17 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि यह कमांडर पिछले महीने अंबेली में हुए IED ब्लास्ट में शामिल था। इस ब्लास्ट में 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। माओवादियों से बरामद AK-47 राइफलें 2006, 2013 और 2014 में जवानों से लूटी गई थीं।

परिवार को सौंपे गए शव

बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों के शव सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मारा गया नक्सली कमांडर पश्चिम बस्तर डिवीजन का प्रमुख हंगा कर्मा (42) था। वह 1996 में CPI (माओवादी) संगठन में शामिल हुआ था। माना जाता है कि वह 2006, 2007, 2013 और 2025 में हुए कई IED हमलों और सुरक्षा शिविरों पर हमलों में शामिल था।

लंबे समय से सक्रिय था कर्मा

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि कर्मा लंबे समय से सक्रिय था। वह हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और सुरक्षा बलों पर हमले जैसे कई मामलों में शामिल था। उसके खिलाफ 11 वारंट लंबित थे और उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने आगे बताया कि 2024 में, हमने 10 AK-47 असॉल्ट राइफलें, 3 लाइट मशीन गन, 9 INSAS, 15 .303 राइफल और 286 अन्य हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे। जबकि 2025 में अब तक, हमने 2 AK-47, 2 INSAS, 3 .303 राइफल और 77 अन्य हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं।

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

रविवार सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के एक जंगल में यह मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए। इस ताजा ऑपरेशन के बाद इस साल मारे गए माओवादियों की संख्या 89 हो गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में 287 माओवादी मारे गए थे, 1,000 गिरफ्तार किए गए थे और 837 ने आत्मसमर्पण किया था।

21-42 के बीच है इनकी उम्र

मारे गए माओवादियों की उम्र 21 से 42 साल के बीच थी। इनमें से तीन की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पहचान किए गए माओवादियों के शव आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

बस्तर संभाग, जिसमें सात जिले - बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर और जगदलपुर शामिल हैं, माओवादियों का गढ़ माना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्र माओवादियों से मुक्त हो चुका है, लेकिन वे अभी भी बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/28-out-of-31-naxalites-killed-in-encounter-commander-involved/article-10221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.