CG : दिनेश मीरानिया का आज अंतिम संस्कार, सीएम देंगे श्रद्धांजलि; छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट और डिजिटल पंचायतों की शुरुआत

Raipur, CG

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी दिनेश मीरानिया का अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दिनेश मीरानिया (45), समता कॉलोनी निवासी और स्टील व्यवसायी थे। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर की बैसरन घाटी में शादी की सालगिरह मना रहे थे, जब आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। घटना के वक्त उनकी पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी मौजूद थे। दिनेश की पार्थिव देह बुधवार देर शाम रायपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, परिजनों और आम नागरिकों ने नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि दी।

1460 ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होंगी डिजिटल सेवाएं

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में आज से डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत हो रही है। प्रत्येक विकासखंड की 10 पंचायतों में 'अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र' खोले गए हैं, जहां ग्रामीण अब गांव से ही ऑनलाइन लेन-देन, बिजली बिल भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस परियोजना के लिए सेवा प्रदाताओं और ग्राम सरपंचों के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ है।

राज्य में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के चलते मध्य और उत्तर जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिलासपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त जल सेवन की सलाह दी गई है।

भिलाई में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली कल, भूपेश बघेल करेंगे नेतृत्व

भिलाई। कांग्रेस 25 अप्रैल को भिलाई के कोसा नाला स्थित बौद्ध विहार परिसर मैदान में ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ के तहत विशाल जनसभा आयोजित करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस सभा में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर समेत कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

मानवता को समर्पित – आज 500 जगहों पर 50 हजार लोग करेंगे रक्तदान

बलौदाबाजार। संत निरंकारी मिशन आज 'मानव एकता दिवस' मना रहा है, जिसके तहत देशभर में 500 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लगभग 50 हजार लोग रक्तदान करेंगे। रायपुर के भाटापारा स्थित सत्संग भवन में आयोजित शिविर में मेकाहारा और रेड क्रॉस की टीम रक्त संग्रह करेगी। यह सेवा श्रद्धांजलि स्वरूप बाबा गुरबचन सिंह और चाचा प्रताप सिंह को समर्पित की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'सुहाग', अनुज शर्मा की वापसी से फैंस उत्साहित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा की नई फिल्म 'सुहाग' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई पारिवारिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटरों में शो हाउसफुल चल रहे हैं। अनुज शर्मा खुद भी अपनी टीम के साथ थियेटरों में पहुंचकर दर्शकों का आभार जता रहे हैं। तीन साल बाद उनकी फिल्म देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

CG : दिनेश मीरानिया का आज अंतिम संस्कार, सीएम देंगे श्रद्धांजलि; छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट और डिजिटल पंचायतों की शुरुआत

Raipur, CG

दिनेश मीरानिया (45), समता कॉलोनी निवासी और स्टील व्यवसायी थे। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर की बैसरन घाटी में शादी की सालगिरह मना रहे थे, जब आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। घटना के वक्त उनकी पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी मौजूद थे। दिनेश की पार्थिव देह बुधवार देर शाम रायपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, परिजनों और आम नागरिकों ने नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि दी।

1460 ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होंगी डिजिटल सेवाएं

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में आज से डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत हो रही है। प्रत्येक विकासखंड की 10 पंचायतों में 'अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र' खोले गए हैं, जहां ग्रामीण अब गांव से ही ऑनलाइन लेन-देन, बिजली बिल भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस परियोजना के लिए सेवा प्रदाताओं और ग्राम सरपंचों के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ है।

राज्य में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के चलते मध्य और उत्तर जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिलासपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त जल सेवन की सलाह दी गई है।

भिलाई में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली कल, भूपेश बघेल करेंगे नेतृत्व

भिलाई। कांग्रेस 25 अप्रैल को भिलाई के कोसा नाला स्थित बौद्ध विहार परिसर मैदान में ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ के तहत विशाल जनसभा आयोजित करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस सभा में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर समेत कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

मानवता को समर्पित – आज 500 जगहों पर 50 हजार लोग करेंगे रक्तदान

बलौदाबाजार। संत निरंकारी मिशन आज 'मानव एकता दिवस' मना रहा है, जिसके तहत देशभर में 500 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लगभग 50 हजार लोग रक्तदान करेंगे। रायपुर के भाटापारा स्थित सत्संग भवन में आयोजित शिविर में मेकाहारा और रेड क्रॉस की टीम रक्त संग्रह करेगी। यह सेवा श्रद्धांजलि स्वरूप बाबा गुरबचन सिंह और चाचा प्रताप सिंह को समर्पित की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'सुहाग', अनुज शर्मा की वापसी से फैंस उत्साहित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा की नई फिल्म 'सुहाग' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई पारिवारिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटरों में शो हाउसफुल चल रहे हैं। अनुज शर्मा खुद भी अपनी टीम के साथ थियेटरों में पहुंचकर दर्शकों का आभार जता रहे हैं। तीन साल बाद उनकी फिल्म देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-dinesh-miranias-funeral-today-will-pay-tribute-to-lus/article-18437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.